निवेश एक दीर्घकालिक खेल है और जो लोग लंबी अवधि के लिए अपने निवेश पर टिके रहते हैं, उन्हें उन लोगों की तुलना में अधिक मुनाफा होने की संभावना होती है जो बाजार के उतार-चढ़ाव से घबरा जाते हैं और अपना पैसा निकाल लेते हैं। हैं। इसलिए अगर आप स्मार्ट निवेश रणनीतियों का पालन करते हैं, तो आप 2 करोड़ रुपये तक जमा कर सकते हैं। लेकिन सवाल ये है कि कैसे और किस प्लेटफॉर्म से, क्या पीपीएफ में निवेश करके ऐसा संभव है या फिर इसके लिए एसआईपी में निवेश फायदेमंद रहेगा।
तो चलिए पहले समझते हैं कि PPF में कितना रिटर्न मिलेगा? उदाहरण के तौर पर अगर आप रिटायरमेंट के लिए रोजाना 6,000 रुपये महीना निवेश करते हैं तो एक साल में यह 72,000 रुपये बैठता है. गारंटीड रिटर्न और सुनिश्चित आय प्रदान करने की वजह से आमतौर पर लोग पीपीएफ को सुरक्षित मानते हैं, साथ ही PPF में निवेश पर डेढ़ लाख रुपये तक टैक्स छूट भी मिलती है। अगर आप 15 साल तक इसमें नियमित रूप से निवेशित रहते हैं तो इस अवधि में यह रकम 19,52,740 रुपये हो जाएगी. यहाँ ये बताना ज़रूरी है कि पीपीएफ की न्यूनतम परिपक्वता सीमा पंद्रह वर्ष है। अब अगर आप यह रकम 20 साल तक जमा करते रहें तो रकम 31,95,978 लाख रुपये होगी. 5 साल और बढ़ाने पर हमें 49,47,847 रुपये मिलेंगे। फिलहाल पीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 फीसदी है. आपने देखा कि तो 25 साल तक नियमित निवेश करने के बाद भी आपका फंड 2 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच पाया।
अब आइये SIP की तरफ चलते हैं और जानते हैं कि क्या यहाँ पर दो करोड़ कमाना संभव और आसान है. तो यहाँ भी 6 हज़ार रूपये प्रतिमाह निवेश को लेते हैं। यहाँ पर अगर आप 25 साल तक म्यूचुअल फंड एसआईपी में नियमित निवेश हैं और 10 फीसदी रिटर्न मानकर चलते है, तो मैच्योरिटी पर आपके निवेश का मूल्य 80 लाख 27 हजार 342 रुपये बनता है। इसी निवेश आप अगर 30 साल के लिए बढ़ाते हैं, तो आपको 1 करोड़ 36,75,952 रुपये का रिटर्न मिलेगा. अब अगर हम आजकल चल रही मार्केट की चाल को मान लें तो आसानी से 12-15 फीसदी के बीच रिटर्न मिलने की उम्मीद है ऐसे में 12% के हिसाब से 25 साल में आपका निवेश बढ़कर 1,13,85,811 रुपये हो जायेगा और 30 साल में बढ़कर 2,11,79,483 रुपये। अब फैसला आपको करना है कि आपको कहाँ निवेश करना है.
