कोहरे की चादर में लिपटा महानगर

मेरठ रीजनकोहरे की चादर में लिपटा महानगर

Date:


कोहरे की चादर में लिपटा महानगर

  • अलसुबह छाये कोहरे ने जनजीवन को किया प्रभावित
  • सुुबह के समय बढ़ी ठंड, ठिठुर गये लोग

मेरठ। आज सुबह मेरठ महानगर कोहरे की चादर में लिपट गया। घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और लोग ठिठुर गये। वहीं सुबह के नौ बजे तक लोगों को अपने वाहनों की हेड लाइट जला कर निकलना पड़ा।

कोहरे की चादर में लिपटा महानगर

सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि पांच फिट से आगे कुछ दिख नहीं रहा था। सुुबह के समय कारोबार शुरू करने वाले अलाव जला कर हाथ तापते दिखाई दिये। अपने घरों से निकलने वाले लोगों को अतिरिक्त कपड़े पहनने पडे़।

कोहरे की चादर में लिपटा महानगर

शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाना मुश्किल हो गया। हादसे से बचने के लिए कई वाहन चालकों ने इंडीगेटर जलाकर वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया आज छाये कोहरे ने सर्दी आने का संदेश दे दिया है।

कोहरे की चादर में लिपटा महानगर

दीपावली के बाद भी मौसम में ज्यादा ठंडक देखने को नही मिली थी। सर्दी सिर्फ सुबह शाम को ही महसूस हो रही थी। दोपहर होते ही सूरज की तपन तेज होने के कारण सर्दी महसूस नही की जा रही थी।


लेकिन अब अचानक आए घने कोहरे ने सभी अटकलों को विराम देते हुए साफ कर दिया कि जल्द तापमान गिरेगा और ठंडक बढेगी। आज 10 बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा घटना शुरू हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...