Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: चाय के साथ ट्राई करे मेथी ना गोटा, है कुछ नया और मजेदार!

Methi Na Gota Recipe

लाइफस्टाइल डेस्क। Methi Na Gota Recipe – सर्दियों का मौसम है और ऐसे में चाय पिने का मजा ही कुछ अलग होता है और साथ में कुछ बढ़िया नाश्ता मिल जाए तो दिल खुश हो जाता है। खासकर चाय के साथ पकौड़े खाने को मिल जाए तो स्वाद दुगना हो जाता है। इसीलिए आज हम एक स्पेशल रेसिपी लाए है, जिसे मेथी ना गोटा कहा जाता है। ये एक तरह के पकौड़े ही है, जो बेहद लाजवाब लगते है। गुजरात में इसे काफी पसंद किया जाता है, लोग बढ़े शौक से इसे चाय के साथ खाते है।

बता दे, इस रेसिपी को शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आप भी इसे जरूर ट्राई करे।

मेथी ना गोटा सामग्री

2 कप ताजी मेथी, 3 बड़े चम्मच हरा धनिया, 20-25 काली मिर्च, 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया, 1 कप बेसन, 1/4 कप दरदरा बेसन, 3 बड़े चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक, 3-4 हरी मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, 3/4 कप पानी, 2 बड़े चम्मच तेल और 1 चम्मच ईनो

मेथी ना गोटा रेसिपी ( Methi Na Gota Recipe)

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2023/01/Methi-Na-Gota-Recipe-.mp4
Methi Na Gota Recipe By Sanjeev Kapoor

पहले मेथी के पत्ते को छांटकर और अच्छी तरह से धो लें और इसे बारीक काटकर एक कटोरे में रख लें। अब काली मिर्च और साबुत धनिया डालकर उसे दरदरा कूट लें। फिर एक बाउल लें और उसमें 1 कप बेसन डालें। इसी में आपको 1/4 दरदरा बेसन भी डालना है। अब कटी हुई हरी मिर्च, चीनी, नमक, 1 चम्मच कूटा हुआ काली मिर्च और साबुत धनिया, हल्दी पाउडर, अजवाइन, 3 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया और 2 कप ताजी मेथी डालकर मिला ले।

इसके बाद, कढ़ाही में तेल गर्म करें और 2 चम्मच तेल तैयार बैटर में डालें। फिर ईनो डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिला लें। जब तेल गर्म हो जाए तब चम्मच या हाथ की मदद से बैटर डालकर सुनहरा होने तक तल लें। बस इसे पेपर टावल में निकालें और हरी चटनी के साथ सबको खिलाए।

Exit mobile version