मेथी खाना काफी लोगो को पसंद होता है और ये लगभग सभी के घरों में बनती होगी। लेकिन आज हम आपको मेथी के पत्तों की खास रेसिपी बातएंगे, जो की मटर और क्रीम के साथ मिलाकर बनती है | ये खाने में तो लाजवाब होती है है लेकिन साथ में सेहत को भी फायदा देती है | आपको बता दे इस रेसिपी का नाम है मेथी मटर मलाई ( Methi Matar Malai Recipe ), चलिए जानते है इसे कैसे बनाए:
Read also: मेथी-नींबू फेस पैक से चमक उठेगा चेहरा ,ये है बनाने का सही तरीका
मेथी मटर मलाई ( Methi Matar Malai Recipe ) के लिए सामग्री:
मेथी, तेल, प्याज, हरी मिर्च. अदरक-लहसुन का पेस्ट, काजू, जीरा, क्रीम, हरी मटर, चीनी, नमक और गरम मसाला। इस सब की हमे मेथी मटर मलाई बनाने के लिए जरूरत होगी |
मेथी मटर मलाई ( Methi Matar Malai Recipe ) की विधि:
पहले पैन में एक से दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें, फिर कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक भून लें। जब सुनहरा हो जाए तब हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएं। अच्छे से सब भूनकर इसको मिक्सर में डालकर पीस लें। इसके अलावा, साथ में ही काजू का पेस्ट बनाकर रख ले |
ये सब करने के बाद पैन या कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें साथ में एक चम्मच जीरा चटकाएं और पिसा हुआ प्याज और काजू का पेस्ट मिलाकर भूनें। हां, याद रखे ये तब तक भूनना है जब तक तेल इससे अलग ना हो जाए। जब ऐसा हो जाए तब कटी हुई मेथी और साथ में क्रीम डालकर अच्छी तरह से भूनें। मेथी और क्रीम अच्छी तरह से मिला दें।
बस अब मटर, आधा चम्मच चीनी और नमक डालें। साथ में थोड़ा सा पानी डालकर ढंक दे और पाका ले | याद रखे इसमें आखिर में गरम मसाला डालकर मिलाएं और अपने घरवालों को रोटी या फिर परांठे के साथ इस सब्जी को दे |

