Site icon Buziness Bytes Hindi

मेथी-नींबू फेस पैक से चमक उठेगा चेहरा ,ये है बनाने का सही तरीका


मेथी-नींबू फेस पैक से चमक उठेगा चेहरा ,ये है बनाने का सही तरीका

ट्राई करें मेथी-नींबू फेस पैक। यह फेस पैक न सिर्फ आपके चेहरे की खोई हुई रंगत वापस लौटाने में आपकी मदद करेगा बल्कि 40 की उम्र में भी आपके चेहरे पर बनाए रखेगा 20 वाला निखार। आइए जानते हैं क्या है इस फेस पैक को बनाने का तरीका। 

मेथी-नींबू फेस पैक बनाने के लिए सामग्री-

मेथी दाना- 1 चम्मच

गुलाबजल- 4 बड़े चम्मच

हल्दी- 2 चुटकी

नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

Read also: खोला साहेब ने पिटारा निकाला कोरोना कर्फ्यू

मेथी-नींबू फेस पैक बनाने की विधि-

मेथी-नींबू फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच मेथी दाना लें। मेथी को गर्म पानी में कुछ देर भिगोने के बाद इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब मेथी के पेस्ट में दो चुटकी हल्दी, और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। 

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब पेस्ट चेहरे पर हल्का गीला रह जाए तब इसे हल्के हाथों से रगड़कर साफ करके नॉर्मल पानी से चेहरा और गर्दन धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में 3 से 4 बार लगाने से आपके चेहरे पर निखार दिखने लगेगा।

Exit mobile version