Site icon Buziness Bytes Hindi

बार्सिलोना के साथ रहेंगे मेसी


बार्सिलोना के साथ रहेंगे मेसी

बार्सिलोना। स्टार फुटबॉलर लियोन मेसी के बार्सिलोना क्लब छोडऩे की खबरों के बीच मेसी ने खुद ऐलान किया है कि वे बार्सिलोना के साथ ही जुड़े रहेंगे. उन्होंने इसके पीछे वित्तीय कारणों का हवाला दिया है. मेसी ने कहा कि मैं क्लब के साथ बने रहने जा रहा हूं. मैं इसलिए बने रहना चाहता हूं क्योंकि अध्यक्ष ने मुझसे कहा कि जाने का केवल एक ही तरीका है- 700 मिलियन डॉलर की रकम चुकाओ, जो असंभव है.

हार के बाद लिया था छोडऩे का फैसला
अर्जेंटिना के सुपरस्टार ने पिछले हफ्ते यह कहकर सबको हैरानी में डाल दिया था कि वह बार्सिलोना को छोडऩा चाहते हैं, यह फैसला क्लब की उस शर्मनाक हार के बाद लिया गया था जिसमें बायर्न म्यूनिख से क्लब को 8-2 के स्कोर से हारना पड़ा. मेसी को यकीन था कि वे फ्री ट्रांसफर के तौर पर टीम का साथ छोड़ सकते हैं और सीजन के अंत तक अपना अनुबंध क्लब के साथ समाप्त कर सकते हैं. उसके बाद मेनचेस्टर सिटी जैसा क्लब उनको साइन करने के लिए तैयार होगा. ला लिगा ने हालांकि इस दावे पर ऐतराज जताया और कहा कि जो भी मेसी को रिलीज करने के बदले में बार्सिलोना से समझौता करना होगा या भारी भरकम रकम चुकानी होगी, जैसा की मेसी के करार में लिखा गया है.

Exit mobile version