Site icon Buziness Bytes Hindi

Golden Boot: मेसी या एमबाप्पे, किसे मिलेगा गोल्डन बूट

fifa

फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मैच अब सिर्फ चंद घंटे दूर है. आज दुनिया को अगले चार साल के लिए नया चैम्पियन मिल जायेगा। अब यह चैम्पियन कौन बनेगा? क्या मौजूदा विजेता फ्रांस अपने नाम लगातार दूसरा खिताब हासिल कर इटली की बराबरी करेगा या फिर अर्जेंटीना को 1986 के बाद एकबार फिर चैम्पियन बनने का मौका मिलेगा। दोनों टीम स्टार खिलाडियों से सुसज्जित है लेकिन लुसैन स्टेडियम में आज सबकी निगाहें अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और फ्रांस के एमबाप्पे पर टिकी होंगी। दोनों ही अपनी टीमों की धुरी हैं, दोनों ही बेहतरीन लय में हैं और दोनों ही खिलाडियों ने अबतक पांच पांच गोल किये हैं और दोनों ही गोल्डन बूट के सबसे मज़बूत दावेदार हैं.

बराबर गोल होने पर ऐसे होगा फैसला

यह दोनों स्टार खिलाड़ी फ्रेंच क्लब पीएसजी के लिए एक साथ क्लब फुटबॉल खेलते हैं और आज दोनों ही साथी खिलाड़ी विरोधी के रूप में आमने सामने होंगे. गोल्डन बूट के लिए दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा। दिलचस्पी रोमांच में तब बदल जाएगी जब दोनों ही खिलाडियों के फाइनल के बाद भी गोल बराबर होंगे क्योंकि ऐसा संभव है. ऐसी स्थिति में यह देखा जायेगा कि मैदानी गोल किसने ज़्यादा किये है, यहाँ भी स्थिति बराबर रहने पर यह भी देखा जायेगा कि किये गए गोलों में किसने ज़्यादा मदद की, मतलब गोल के मौके किसने ज़्यादा बनाये और जिसने भी गोल करवाने में ज़्यादा हाथ बंटाया तो गोल्डन बूट उसके नाम जायेगा।

एमबाप्पे का पलड़ा है भारी

यहाँ फ्रांस एमबाप्पे अभी मेस्सी पर भारी पड़ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने सभी फील्ड गोल किये हैं जबकि मेस्सी के तीन गोल पेनाल्टी से आये हैं. ऐसी सूरत में अगर फाइनल में दोनों के बराबर गोल रहे तो एमबाप्पे को गोल्डन बूट मिल जायेगा। हालाँकि मेस्सी को गोल्डन बूट से ज़्यादा विश्व कप की ट्रॉफी की ज़रुरत है, इसलिए मेसी का गोल्डन बूट से ज़्यादा फोकस वर्ल्ड कप की गोल्डन ट्रॉफी जीतने पर होगा। उन्हें गोल्डन बूट जाने का कोई अफ़सोस नहीं होगा।

Exit mobile version