Site icon Buziness Bytes Hindi

FIFA World Cup 2022: मैसी मैजिक ने किया काम, अर्जेंटीना फाइनल में

argentina

फीफा विश्व कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर छठी बार फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। लुसिले स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले हाफ में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने 34वें मिनट में और जूलियन अल्वारेज ने 39वें मिनट में गोल कर अपनी टीम जीत की तरफ बढ़ाया, वहीँ दूसरे हाफ में एक और गोल कर अर्जेंटीना की टीम शानदार तरीके से खिताबी दौर में पहुँच गयी और पिछली बार की रनर अप एकबार फिर फाइनल में पहुँचने से रह गयी.

मेसी ने बतिस्तुता का तोड़ा रिकॉर्ड

यह विश्व कप फुटबॉल में लियोनेल मेस्सी का 11वां गोल था, वह पूर्व खिलाड़ी बतिस्तुता के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व कप में अपने देश के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने। मैच के दूसरे हाफ में कप्तान लियोनल मेसी के शानदार पास की बदौलत जूलियन अल्वारेज ने 69वें मिनट में एक और गोल कर अर्जेंटीना की सफलता सुनिश्चित कर दी।

2014 में जर्मनी से हारी थी मेसी की टीम

कल देर रात खेले गए सेमीफाइनल में क्रोएशियाई टीम पूरे मैच में बेबस नजर आई, हार के बाद वर्ल्ड कप में उसके सफर पर विराम लग गया. गौरतलब हो कि मेगा इवेंट के दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना कल दोपहर 12 बजे मोरक्को से होगा, विजेता टीम रविवार को फाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेगी. बीते 8 साल में अर्जेंटीना की टीम दूसरा फाइनल खेल रही है. लियोनेल मेसी भी दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में खेलेंगे. पिछली बार वो खिताब के करीब आकर से चूक गए थे. 2014 में उसे फाइनल में जर्मनी के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था, अब देखना है कि मेसी की किस्मत में फीफा ट्रॉफी को चूमना लिखा है या नहीं।

Exit mobile version