मेसी ने बार्सिलोना को फिर दिलाई जीत

स्पोर्ट्समेसी ने बार्सिलोना को फिर दिलाई जीत

Date:


मेसी ने बार्सिलोना को फिर दिलाई जीत

स्पेनिश लीग में एफसी बार्सिलोना की जीत का सिलसिला जारी है. कैंप नाउ स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेले गए मैच में बार्सिलोना ने लेगनेस को 2-0 से हराकर लीग में अपना 100 परसेंट रिकॉर्ड बरकरार रखा. बार्सिलोना की इस जीत में कैप्टन लियोनेल मेसी और अंसु फाती का अहम रोल रहा. दोनों ने एक-एक गोल दागे.

फाती ने दिलाई बढ़त
मालोर्का को 4-0 से हराने के बाद बार्सिलोना के कोच सेटियन ने इस मैच में कई बदलाव के साथ अपनी टीम को मैदान पर उतारा. मैच के 35वें मिनट में एंटोनियो ग्रिजमैन का हेडर से लगाया गया शॉट वाइड चल गया. लेकिन इसके कुछ मिनट बाद ही फाती ने 42वें मिनट में गोल करके बार्सिलोना को बढ़त दिला दी.

मेसी का 21वां गोल
दूसरे हाफ में मेसी ने 69वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके बार्सिलोना को 2-0 से आगे कर दिया. मेसी का सीजन में यह 21वां गोल है. बार्सिलोना ने इस जीत से अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड पर पांच अंक की बढ़त बना ली है. बार्सिलोना के अब 29 मैचों में 64 अंक जबकि रियल के 28 मैचों में 59 अंक हैं.

लगातार आठवीं बार चैंपियन बना बायर्न
राबर्ट लेवानडोवस्की के एकमात्र गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने वर्डर ब्रेमेन पर 1-0 से जीत दर्ज कर लगातार आठवीं बार बुंदेसलीगा का खिताब जीता. इस जीत से बायर्न ने दूसरे स्थान पर काबिज बोरुसिया डोर्टमंड पर 10 अंक की बढ़त हासिल कर ली है. डोर्टमंड अपने बाकी बचे तीन मैचों में अधिक से अधिक नौ अंक ही हासिल कर सकता है. वर्डर ने बायर्न को पहले हाफ में अधिकतर समय रोके रखा, लेकिन चैंपियन टीम आखिर में गोल करने में सफल रही. लेवोनडोवस्की ने यह गोल खेल के 43वें मिनट में किया. बायर्न ने पिछले महीने बुंदेसलीगा के फिर से शुरू होने के बाद सात जीत दर्ज की हैं और इस तरह से अपना कुल 30वां खिताब जीता.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...