Site icon Buziness Bytes Hindi

Karnataka election 2023: कर्नाटक रैली से संदेश, 2024 के लिए तैयार हो रही प्रियंका गांधी

pg

नई दिल्ली। मंगलवार को कर्नाटक के अलग-अलग शहरों और इलाकों में प्रियंका गांधी की रैली से कांग्रेस को न सिर्फ बड़ी उम्मीदें दिखीं, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव 2024 में एक नई उम्मीद भी नजर आई। सियासी जानकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी की रैली में उमड़ी भीड़ का अगर आकलन किया जाए तो यह पता चलता है कि वह कांग्रेस के बड़े चेहरों में से सबसे प्रभावशाली चेहरे के तौर पर पहचानी जा रही है।

2024 के आम चुनाव में कांग्रेस का बड़ा चेहरा प्रियंका

2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले क्या प्रियंका गांधी को सबसे बड़े नेता के तौर पर पेश किया जाएगा। कर्नाटक में हो रहे विधानसभा के चुनाव में प्रियंका गांधी की मंगलवार को हुई बड़ी रैली और रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ से कुछ इस तरीके के संकेत निकलने शुरू हुए हैं। मंगलवार को कर्नाटक के अलग-अलग जगहों पर हुए रोड शो रैली में प्रियंका गांधी को सुनने के लिए जिस तरीके से लोग खड़े रहे उससे सियासी गलियारों में चर्चाएं यही हो रही है कि अगर प्रियंका गांधी पर कांग्रेस मजबूती से दांव लगाकर उनको हिमाचल और कर्नाटक की तरह आगे करती है तो 2024 में कांग्रेस के लिए यह बड़ा फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है। वही प्रियंका गांधी ने भी अपनी पहली बड़ी रैली में कर्नाटक की जनता को उनकी अपनी संस्कृति और अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

कांग्रेसी नेताओं को दिखी प्रियंका से बड़ी उम्मीदें

मंगलवार को कर्नाटक के अलग-अलग शहरों और इलाकों में भी प्रियंका गांधी की रैली से कांग्रेस को न सिर्फ बड़ी उम्मीदें दिखीं बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव एक नई उम्मीद भी नजर आई। सियासी जानकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी की रैली में उमड़ी भीड़ का अगर आकलन किया जाए तो यह पता चलता है कि वह कांग्रेस के बड़े चेहरों में से सबसे प्रभावशाली चेहरे के तौर पर पहचानी जा रही है। इसके अलावा वह कर्नाटक में कांग्रेस के अब तक पहुंचे सभी बड़े नेताओं में सबसे ज्यादा भीड़ खींचने वाले नेता के तौर पर पहुंची है।

प्रियंका को सुनने और देखने उमड़ी भीड

राजनीतिक विश्लेषक आरएस तवर कहते हैं कि प्रियंका गांधी ने जिस तरीके से मंगलवार को कर्नाटक में रैली की और लोगों का हुजूम जुटा वह कांग्रेस के लिए बहुत पॉजिटिव है। उनका कहना है प्रियंका गांधी की रैली में शामिल होने सुनने के लिए जिस तरीके से भीड़ जुटी वह सिर्फ कर्नाटक ही नहीं बल्कि इस साल होने वाले दूसरे अन्य राज्यों और लोकसभा चुनावों के नजरिए से पार्टी को एक बड़ा संदेश ही दे रही है। यह संदेश कांग्रेस के एक बड़े नेता के चेहरे के तौर पर है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की इसी भीड़ खींचने और भरोसे वाली इमेज को आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में भी प्रमुखता से उनको आगे रखकर माहौल बनाया जाएगा।

आने वाले दिनों में कांग्रेस के लिए बुस्टर डोज

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में अपनी पहली जनसभा, और रोड शो में एक बार से फिर से साबित कर दिया कि वह कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता की तुलना में ज्यादा लोगों की भीड़ खींचने में आगे हैं। राजनैतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार सुदर्शन मानते हैं कि प्रियंका गांधी की इस इमेज को कांग्रेस पार्टी को आने वाले विधानसभा के चुनावों से लेकर लोकसभा 2024 के चुनावों में आगे रखना चाहिए। सुदर्शन का मानना है कि कर्नाटक में जिस तरीके से अपने पहले रोड शो में इतनी भीड़ इकट्ठा की है वह निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में कांग्रेस के नेताओं के लिए बूस्टर डोज के तौर पर होगी।

Exit mobile version