लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज-बेंज अगले साल 1 जनवरी से भारत में अपने चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाने जा रही है। मर्सिडीज-बेंज के शौकीनों को अब इस ब्रांड की चुनिंदा कारों को खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कार बाजार से मिली खबर के मुताबिक जर्मन लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने कच्चे माल, वस्तुओं और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत को कम करने के उद्देश्य से मूल्य वृद्धि की घोषणा की है।
चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में आंशिक कमी के लिए नए साल में 1 जनवरी से भारत में दो फीसदी तक बढ़ जाएंगी. कीमतों में बढ़ोतरी 60,000 रुपये से लेकर जीएलएस एसयूवी के लिए 2.6 लाख रुपये और ‘टॉप-एंड’ आयातित मर्सिडीज-मेबैक एस 680 के लिए 3.4 लाख रुपये तक होगी।
मर्सिडीज-बेंज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर के मुताबिक बढ़ती लागत की भरपाई करने और प्रॉफिट में व्यवसाय के संचालन और pricing conditions को बनाए रखने के लिए चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में मामूली वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि कीमत में इज़ाफ़े का ज्यादातर बोझ कंपनी खुद उठाएगी लेकिन इसका कुछ हिस्सा मार्केट पर भी डाला जाएगा। मर्सिडीज़ बेंज के अलग-अलग मॉडल की कीमत 46 लाख रुपये से लेकर 3.4 करोड़ रुपये तक है। ये कंपनी इंडिया ए-क्लास सेडान से लेकर SUV जी63 एएमजी तक सब कुछ बेचती है।
बता दें कि ऑडी, टोयोटा समेत कई कंपनियां 1 जनवरी 2024 से अपनी कारों और अन्य वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा इससे पहले कर चुकी हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि साल के भारत में कंपनियां नया साल शुरू होने से पहले आखिरी महीने में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर देती हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी 1 जनवरी से कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है.

