Site icon Buziness Bytes Hindi

कोविड महामारी के उपरांत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर किया मंथन


कोविड महामारी के उपरांत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर किया मंथन

पांच दिवसीय कार्यशाला में दी गयीं महत्वपूर्ण जानकारियां

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ के तत्वाधान में स्कूल ऑफ लाइफ सांइंस एंड टेक्नोलाॅजी, इंस्टीटयूशन इनोवेशन सेल एंड अनोन ग्लोबल फाउंडेशन के द्वारा पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला कोविड संकट प्रतिक्रिया पहल के अन्र्तगत कोविड महामारी के उपरांत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर वक्ताओं द्वारा मंथन किया गया, एवं मेडिटेशन और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर कार्यशाला की गयी। पाँच दिवसीय कार्यशाला का प्रारम्भ 12 जनवरी 2021 से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनोन ग्लोबल फाउंडेशन की प्रेजिडेंट आरती गिरधर, वाईस प्रेजीडेंट दीपा चैधरी तथा डीन डा. नवनीत शर्मा के उदघाटन भाषण के साथ हुआ। इस कार्यशाला में प्रथम दिन तनाव प्रबंधन, दूसरे दिन आशावाद, तीसरे दिन क्रोध प्रबंधन, चौथे दिन ऑनलाइन न गेमिंग की लत, पांचवे दिन ध्यान पर जानकारियां दी गयीं।

इस अवसर पर विशेष वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त सिविल सेवक अपर्णा सहाय, डॉक्टर अलका सक्सेना एमबीबीएस, कंप्यूटर वैज्ञानिक रमन नागपाल, मेडिटेशन ट्रेनर आर्ची शौकीन, कम्युनिटी आउटरीच ट्रेनर, प्राची विश्वास, कल्याण विशेषज्ञ शम्मी प्रोथी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यशाला को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ सुरभि सिंघल, संचालक वत्सला तोमर, डॉ. आलोक त्रिपाठी, डॉ. संगीता, दीपाली, सक्षम, श्रुति, नूपुर, स्वाति, पूजा, डॉ याशीर, सम्प्रिता आदि का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version