Site icon Buziness Bytes Hindi

Turkish Singer Melek Mosso: तुर्किये की गायिका मेलेक ने मंच पर हिजाब के विरोध में काटे अपने बाल, ईरान में अब तक 76 मौतें

तेहरान। ईरान में हिजाब का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों के पक्ष में तुर्किये गायिका मेलेक मोसो ने अपने बाल सार्वजनिक मंच पर काट दिए। सोशल मीडिया में इसका वीडिया वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गायिका ईरानी प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए बाल काटते देखी जा रही हैं। ईरान में 22 वर्षीय महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद ईरान में हिजाब के विरोध में भड़की हिंसा के बाद से विरोध प्रदर्शनों के पक्ष में पूरी दुनिया से अब आवाज उठ रही हैं। ईरान में हिजाब को लेकर चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों के साथ झड़पों में 76 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। महसा की मौत के 10 दिन बाद आंदोलन ईरान के 46 शहरों में फैल गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप में महिला प्रदर्शनकारियों को ईरान में लागू किए सख्त ड्रेस कोड के विरोध में अपने बालों को काटने और हिजाब को हटाने और उन्हें आग लगाते दिखाया जा रहा है। 

प्रदर्शन अब फ्रांस,लंदन, सीरिया सहित कई देशों में फैल गया है। इसके अलावा कनाडा,अमेरिका, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, स्पेन, इटली, इराक, जर्मनी, लेबनान और तुर्की में भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। अनेक देशों में कई जगहों पर लोग ईरान में हिजाब विरोधियों के समर्थन में प्रदर्शन करने को सड़कों पर हैं। खासतौर पर यूरोपीय देशों में पुलिस हिरासत में मारी महसा अमिनी की मौत का विरोध महिलाओं ने भी शुरू कर दिया है।  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने ईरान सरकार से प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध अनावश्यक या अनुपातहीन बल का प्रयोग  करने से बचने की अपील की है। गुटेरस प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि हम हिजाब को लेकर विरोध प्रदर्शनों से संबंधित महिलाओृं-बच्चों सहित बढ़ती मौतों की खबरों से परेशान हैं। हम चाहते हैं कि महसा अमिनी की मृत्यु की त्वरित व निष्पक्ष प्रभावी जांच की जाए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ईरान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों पर बातचीत का रवैया अपनाने का सुझाव दिया है।

Exit mobile version