Site icon Buziness Bytes Hindi

मेलबोर्न बना टीम इंडिया के लिए भाग्यशाली मैदान


मेलबोर्न बना टीम इंडिया के लिए भाग्यशाली मैदान

नई दिल्लीः मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से भारतीय टीम का खास लगाव हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर भारत ने मेलबर्न में 137 रनों की जीत दर्ज की थी और इस बार भी 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर ली है।

इसके साथ ही मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा ओवरसीज जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है। अक्सर बॉक्सिंग डे टेस्ट स्थल के लिए चर्चित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम की यह चौथी जीत है जो 14 टेस्ट यहां पर खेलने के बाद आई है। इस तरह यह विदेशों में भारत की सबसे ज्यादा जीतने वाली जगह के तौर पर उभर कर सामने आया है।

मेलबर्न के बाद पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल का नंबर आता है जो 13 टेस्ट मैच खेलने के बाद मिली है। वेस्टइंडीज के किंग्स्टन के सबीना पार्क में भी 13 टेस्ट से 3 जीत भारत को मिली है। जबकि श्रीलंका के कोलंबों के एसएससी में भारत ने 9 टेस्ट मैच खेलकर 3 जीत ली हैं।

यह जीत भारत को अजिंक्य रहाणे की कमान में मिली और बतौर कप्तान यह उनकी तीसरी टेस्ट जीत है। वे तीन ही बार टेस्ट में भारत के कप्तान बने हैं। उन्होंने पहली बार धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही कप्तानी की थी और तब 2016-17 में आठ विकेट से कंगारूओं को हराया था।

दूसरी बार भारत को रहाणे की कमान देखने का मौका 2018 में मिला जब अफगानिस्तान को भारत ने बेंगुलरु में एक पारी और 262 रनों से हराया था।

इस प्रकार रहाणे ने बतौर कप्तान अपने तीनों टेस्ट मैच जीते हैं और ऐसा करने वाले वे महेद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे भारतीय कप्तान हैं।

बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज भी 1-1 से बराबर कर ली है। अब भारत को 7 जनवरी से सिडनी में तीसरा मुकाबला खेलना है और रोहित शर्मा की वापसी एक अच्छी खबर है।

Exit mobile version