Site icon Buziness Bytes Hindi

मेलानिया भी छोड़ेंगी ट्रम्प का साथ!


मेलानिया भी छोड़ेंगी ट्रम्प का साथ!

ट्रम्प का परिवारिक जीवन भी मुश्किल में

नयी दिल्ली। अमेरिकी चुनावों को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा जोरों पर है। एक तरफ जहां नये अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस जीत का जश्न मना रहीं वही डोनाल्ड ट्रंप के खेमें से बड़ी खबर सामने आ रहीं है। राष्ट्रपति पद का चुनाव हारने के बाद ट्रंप एक और बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। 74 साल के डोनाल्ड राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी हार झेलने के कुछ घंटों बाद पता चला है कि उनका परिवारिक जीवन भी मुश्किल में है।

अमेरिकी प्रशासन के एक पूर्व सहयोगी इस बात की पुष्टि की है कि मेलानिया ट्रंप डोनाल्ड को तलाक देने की तैयारी में जुट गयी है। उन्होने ये भी दावा किया है कि व्हाइट हाउस में डोनाल्ड और मेलानिया दोनो के बेडरूम अलग-अलग थे। उनका एक दूसरे का प्यार भी बस दिखावा है। शादी एक सौदा के रूप में थी,मेलानिया हर गुजरता मिनट गिन रही हैं कि ट्रंप ऑफिस से बाहर हों और वह उनसे तलाक लें।

हार के समय गोल्फ खेलने में बिजी थे ट्रम्प
बाइडेन अब अमेरिका के नये राष्ट्रपति होंगे, लेकिन जब अमेरिका मीडिया जो की जीत का ऐलान कर रहा था तब ट्रम्प गोल्फ का मजा ले रहे थे। चुनाव परिणामों की घोषणा के दौरान ही ट्रंप ने शनिवार सुबह व्हाइट हाउस छोड़ दिया क्योंकि आखिरी निर्णायक वोट पेंसिल्वेनिया जैसे बैटलग्राऊंड राज्यों से आने वाले थे। यह वीडियो वायरल होने के बाद ट्रंप की खूब किरकिरी हुई। लोगों ने सोशल मीडिया में कई मीम बनाकर ट्रम्प की खिंचाई की। कहा कि इससे समझ में आता है कि ट्रम्प देश के प्रति कितने जिम्मेदार थे। जबकि इसके विपरीत बाइडेन की टीम ने जीत से पहले ही सत्ता हस्तांतरण और नयी सरकार के गठन का काम शुरू कर दिया।

Exit mobile version