Site icon Buziness Bytes Hindi

Meghalay Election: पांच साल तक रहे साथ, भाजपा के लिए अब हो गए भ्रष्टाचारी

amit shah

पांच वर्षों तक NPP और दूसरे दलों के साथ मिलकर सरकार चलाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मेघालय के दालु में एक जनसभा में मुख्यमंत्री मुकुल संगमा और कोनराड संगमा पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि मेघालय में कई वर्षों से दो ही परिवारों का राज रहा है और इन दोनों परिवारों ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ भ्रष्टाचार करके मेघालय के गरीबों का पैसा खाया है। लेकिन अब इन दोनों परिवारों से मेघालय को मुक्ति दिलाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनाने का समय आ गया। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या पांच साल तक यह दोनों परिवार भ्रष्टाचारी नहीं थे, क्या सिर्फ चुनाव में इनसे अलग होने के बाद भाजपा को इनके भ्रष्टाचार के बारे में पता लगा है.

मेघालय में असम के विकास की बात

अपने भाषण में सत्ता में अपने मुख्य सहयोगियों पर हमला करते हुए उन्होंने असम में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आप असम जाकर देखिए तो आपको पता चलेगा कि विकास क्या होता है। वहां आपको विकास का हर पहलू दिखेगा, फिर वो चाहे वह सड़क हो, राशन हो, आवास की सुविधा हो, बिजली हो या पानी। हालाँकि यह सारे मुद्दे और योजनाएं केंद्र सरकार से जुडी होती हैं, ऐसे में पता नहीं अमित शाह खुद पर हमला कर रहे है या कि अपने सहयोगियों पर.

केंद्र की योजनाओं के लगाई शर्त

इसकी सफाई देते हुए अमित शाह अमित शाह कहते हैं कि मोदी जी मेघालय के लिए पैसा भेजते हैं लेकिन ये सुविधाएं आप तक नहीं पहुंचती क्योंकि संगमा जी रूकावट बन जाते है। लेकिन सवाल यह है कि पांच सालों तक आपने इस रूकावट को दूर करने के लिए क्या किया. अमित शाह आगे कहते हैं कि एक बार सरकार बदल दो सारी की सारी सुविधाएं आप तक पहुंच जाएंगी, मतलब कि वो यह शर्त लगा रहे हैं कि जबतक भाजपा की अपनी सरकार नहीं बनेगी, केंद्र की सुविधाएं आपको नहीं मिलेंगी। बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाला है।

Exit mobile version