Site icon Buziness Bytes Hindi

Meghalaya: कोनराड ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफ़ा, पेश किया सरकार बनाने का दावा

konrad

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव नतीजे आ चुके हैं और अब सरकार बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफ़ा राज्यपाल को सौंप दिया है और साथ ही भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का का दावा भी पेश कर दिया है. बता दें कि कोनराड संगमा की पार्टी NPP ने पिछली बार से ज़्यादा (25) सीटें प्राप्त की है, उसे दो सीटें जीतने वाली भाजपा ने अपना समर्थन दिया है।

शपथ ग्रहण में आएंगे प्रधानमंत्री

कोनराड संगमा ने इस बात की पुष्टि की कि गृह मंत्री अमित शाह से उनकी बात हो चुकी है और उन्होंने औपचारिक रूप से समर्थन भी दे दिया है, अब वो राज्यपाल से अनुरोध करेंगे कि वो सरकार बनाने के लिए NPP को आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों ने भी NPP को अपना समर्थन दिया है. कोनराड संगमा ने कहा कि सरकार बनाने के लिए उनके पास पर्याप्त संख्या बल है. कोनराड संगमा ने कहा कि शपथ ग्रहण जल्द ही होगा और इसमें प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। हालाँकि पीएमओ से अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है.

मेघालय में जारी हैं हिंसक घटनाएं

उधर मतगणना के बाद मेघालय में हिंसक घटनाएं जारी है, इन घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कोनराड संगमा ने कहा कि चुनाव अब ख़त्म हो चूका है, ऐसा नहीं होना चाहिए, मैं लोगों से अपील करता हूँ कि शांति बनाये रखें क्योंकि हिंसा से आगे नहीं बढ़ा जा सकता। संगमा ने कहा कि मैं राजनीतिक दलों से भी अपील करता हूँ कि जनादेश का मान रखें, उन्होंने कहा कि फिलहाल हालात काबू में हैं, हिंसा थमी है. बता दें कि NPP और भाजपा ने पांच साल मिलकर सरकार चलाई थी लेकिन इसबार दोनों पार्टियों ने अलग अलग चुनाव लड़ा. चुनाव के दौरान एक दुसरे पर खूब आरोप लगाते रहे और अब नतीजों के बाद दोनों दल एकसाथ फिर खड़े हो गए हैं, इसे ही राजनीती कहते हैं.

Exit mobile version