Site icon Buziness Bytes Hindi

Women’s t20 WC final: मेग लैनिंग के पास इतिहास रचने का मौका

meg lanning

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में जो हैसियत रिकी पोंटिंग को हासिल है वहीँ दर्जा उनकी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग को भी हासिल है लेकिन उनके पास लिजेंड्री रिकी पोंटिंग से भी आगे निकलकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का मौका है और यह मौका है आज खेले जाने महिला टी 20 विश्व कप के फाइनल में उन्हें मिल सकता है जहाँ ऑस्ट्रेलिया का सामना मेज़बान और पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुँचने वाली टीम दक्षिण अफ्रीका से होना है जिसने सेमीफाइनल में शानदार खेल पेश करते हुए खिताब की एक प्रबल दावेदार इंग्लैंड को नज़दीकी मुकाबले में 6 रनों से हराया था.

लैनिंग के पास सुनहरा मौका

टी 20 क्रिकेट का यह मेगा मुकाबला मैच केपटाउन शहर के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया यह फाइनल जीतकर छठी बार चैंपियन बनना चाहेगी वहीं मेज़बान दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार खिताबी जीत पर नज़रें जमाये हुए है। यह फाइनल ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग लिए बहुत अहम् है क्योंकि उनके पास इतिहास रचने और दिग्गज को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है.

तोड़ देंगी पोंटिंग का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने अगर साउथ अफ्रीका को आज के फाइनल अगर मात दे दी तो मेग लैनिंग सबसे ज्यादा बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बन जाएंगी और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगी। बता दें कि रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने चार बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है। वहीं मेग लैनिंग ने भी चार बार यह कारनामा अंजाम दिया है, मतलब इन दोनों कप्तानों के नाम अब तक 4-4 बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। ऐसे में आज का फाइनल जीतना ऑस्ट्रेलियन कप्तान के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगा।

Exit mobile version