Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut News : बाढ़ आपदा पर 21 को बैठक, 22 को हस्तिनापुर में गंगा किनारे होगी माॅक एक्सरसाईज

मेरठ।  बाढ़ आपदा पर 21 को बैठक होगी। उसके बाद 22 को हस्तिनापुर में गंगा किनारे होगी माॅक एक्सरसाईज की जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा ने बताया कि कमाण्डेन्ट, 8वीं बटालियन, एनडीआरएफ, जनपद गाजियाबाद के पत्र के द्वारा जनपद मेरठ में बाढ आपदा संबंधी ज्वाईट मॉक एक्सरसाईज दो चरणों मे दिनांक 21 व 22 अप्रैल, 2022 प्रस्तावित की गयी है।

 जिसमे दिनांक 21 अप्रैल 2022 को ओरिऐंटेशन कम कोरडिनेशन कान्फेरेन्स एंड टेबल टाप एक्सरसाईज व दिनांक 22 अप्रैल 2022 को माॅक एक्सरसाईज की जानी है। जनपद स्तरीय बाढ़ आपदा संबंधी मॉक अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि दिनांक 21 अप्रैल 2022 को ओरिऐंटेशन कम कोरडिनेशन कान्फेरेन्स एंड टेबल टाप एक्सरसाईज दिन के पहले सत्र में समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमे मॉक अभ्यास के लिए परिदृश्य/स्थल निर्धारण सहित मॉक अभ्यास के लिए आवश्यक विस्तृत तौर-तरीकों और तैयारियों पर चर्चा की जायेगी।

 सम्मेलन के दौरान मॉक अभ्यास में भाग लेने वाली सभी एजेंसियों के प्रतिनिधियों का उपस्थित होना आवश्यक है। दिन के अगले सत्र में टेबिल टॉप अभ्यास आयोजित किया जायेगा। जिसमें जनपद के सभी हितधारक मॉक अभ्यास के लिए चित्रित परिदृश्य के आधार पर उनसे संबंधित प्रतिक्रिया योजना प्रस्तुत करेंगे।

Also Read : Meerut News : बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर होगा कार्यक्रम का आयोजन

 मौक अभ्यास में भाग लेने वाली विभिन्न एजेंसियों कि प्रतिक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया जायेगा तथा मॉक अभ्यास के दौरान घटनाओं के कम को सुव्यवस्थित किया जायेगा। 

उन्होने बताया कि दिनांक 22 अप्रैल 2022 को मॉक अभ्यास का आयोजन पूर्व निर्धारित स्थल पर किया जायेगा जहां जनपद के सभी हितधारक आपदा योजना के अनुसार इवेकुएशन/ईमरजेन्सी रिस्पान्स का अभ्यास करेंगे।

 जिलाधिकारी के अनुमोदन दिनांक 06 अप्रैल 2022 के कम मे उपरोक्तानुसार बाढ संबंधी जनपदीय स्तरीय मॉक अभ्यास के आयोजन हेतु प्रथम चरण ओरिऐंटेशन कम कोरडिनेशन कान्फेरेन्स एंड टेबल टाप एक्सरसाईज का आयोजन दिनांक 21 अप्रैल 2022 को प्रातः 11.00 बजे से 01.00 बजे तक विकास भवन सभागार मेरठ में किया जायेगा तथा मॉक अभ्यास दिनांक 22 अप्रैल 2022 को प्रातः 11.00 बजे से तहसील मवाना क्षेत्रान्तर्गत गंगा किनारे स्थित ग्राम फरोहपुर प्रेम विकास खण्ड, हस्तिानपुर में किया जायेगा।

 उन्होने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आपके विभाग द्वारा जनपद की बाढ/सूखा व अन्य आपदाओं से निपटने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है तथा प्रत्येक वर्ष तैयार होने वाली बाढ आपदा योजना में आपके विभाग द्वारा कार्ययोजना उपलब्ध करायी जाती है। 

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 8वीं वाहिनी, एनडीआरएफ, गाजियाबाद के माध्यम से दिनांक 21 व 22 अप्रैल, 2022 को जनपद मेरठ मे मॉक एक्सरसाईज के आयोजन हेतु दिनांक 21 अप्रैल 2022 को प्रातः 11.00 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित ओरिऐंटेशन कम कोरडिनेशन कान्फेरेन्स एंड टेबल टाप एक्सरसाईज मे अपने-अपने विभाग की कार्ययोजना सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का कष्ट करे ताकि दिनांक 22 अप्रैल 2022 को निर्धारित स्थल पर मॉक एक्सरसाईज का सफल आयोजन किया जा सकें।

Exit mobile version