मेरठ की ‘लिटिल ग्रीन वॉरियर’ ने CBSE के सिलेबस में बनाई जगह

मेरठ रीजनमेरठ की ‘लिटिल ग्रीन वॉरियर’ ने CBSE के सिलेबस में बनाई जगह

Date:


मेरठ की ‘लिटिल ग्रीन वॉरियर’ ने CBSE के सिलेबस में बनाई जगह

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे छोटी दोस्त मेरठ की लिटिल ग्रीन वॉरियर ईहा की कहानी को सीबीएसई ने कक्षा सात की पाठ्य पुस्तक का हिस्सा बनाया है. पौधारोपण को अपने जीवन का लक्ष्य बनाने वाली ईहा के लिए यह एक महान उपलब्धि है .

पर्यावरण संरक्षण को लेकर मेरठ की इस नन्हीं परी की कहानी प्रेरणादायक है. ईहा अभी आठ साल की है और अब तक बारह हज़ार से ज्यादा पौधे रोपित कर चुकी हैं. ईहा ने नवंबर 2019 में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात का प्रोमो भी किया था. तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अपनी सबसे छोटी दोस्त बताया था. मेरठ के जागृति विहार निवासी ईहा दीक्षित लगातार 162 सप्ताह से पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण के काम में जुटी हैं .

दरअसल सीबीएसई की कक्षा सात की कॉम्पेक्टा पुस्तक में बतौर एसाइनमेंट ईहा दीक्षित के पर्यावरण कार्यों का उल्लेख किया गया है. पुस्तक के क्लासरूम एसाइनमेंट संख्या 6 में ईहा दीक्षित के पौधारोपण कार्यों की शुरूआत और चुनौतियों का वर्णन ‘द लिटिल ग्रीन वाॅरियर’ नाम से दिया गया है. दो पेज के इस अध्याय में ईहा के पर्यावरण की दिशा में संचालित उसके “ग्रीन ईहा स्माइल क्लब” का भी वर्णन किया गया है.

ईहा के पर्यावरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के कारण ही उसे सबसे कम उम्र में देश का सर्वोच्च प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था. ईहा का पर्यायवरण प्रेम देखकर कोई भी सोचेगा कि जब ये नन्हीं परी पर्यावरण को लेकर इतना फिक्रमंद है तो हम क्यों नहीं?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related