मेरठ के एकेश्वर की एडिटिंग ने दिलाया ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड, घर में छाई खुशियां

उत्तर प्रदेशमेरठ के एकेश्वर की एडिटिंग ने दिलाया 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर...

Date:

मेरठ। ऑस्कर अवॉर्ड 95 जीतने वाली कार्तिकी गोंजाल्विस की निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने पूरे विश्व में तहलका मचा दिया। द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड 95 में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता है। खास बात कि द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनाने में मेरठ के एकेश्वर चौधरी एडिटिंग रही है। जिसकी वजह से इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

बताया गया कि ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने वाली द एलिफेंट व्हिस्परर्स की एडिटिंग एकेश्वर चौधरी ने की है। एकेश्वर चौधरी मेरठ के रहने वाले हैं। एकेश्वर चौधरी के घर पर जश्न का माहौल है। इसी के साथ रिश्तेदारों ने फोन पर एकेश्वर चौधरी को बधाई दी हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक अकेले हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन है। ऑस्कर अवॉर्ड के प्रतिद्वंद्वियों में यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, स्ट्रेंजर एट द गेट और द मार्था मिशेल इफेक्ट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में थी। इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है।

वहीं, एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म आरआरआर भी अवॉर्ड जीतने में सफल रही। आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसी के साथ भारत के खाते में दो अवॉर्ड और जुड़ गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...