Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी ने जापान में जीता कांस्य पदक

priyanka

मेरठ। मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी ने जापान में मेरठ का डंका बजा दिया है। प्रियंका गोस्वामी ने जापान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। प्रियंका गोस्वामी ने एक बार फिर से अपने हुनर का लोहा विदेश में मनवा लिया है। बता दें कि इस समय जापान में एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप हो रही है। इस चैंपियनशिप में ही प्रियंका गोस्वामी ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

जापान में आयोजित एशियन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी ने जिले का नाम रोशन किया है। बता दें इंग्लैंड कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रियंगा गोस्वामी ने रजत पदक जीता था। उसके बाद एशियन रेस वाकिंग प्रतियोगिता में प्रियंका गोस्वामी ने जापान में महिला 20 किलोमीटर वाकिंग रेस में 1:32:27 घंटे में दूरी तय करते हुए कांस्य पदक जीता है।


प्रियंका गोस्वामी इससे पहले रांची में आयोजित 10वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। प्रियंका गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खुशी जताई।


प्रियंका गोस्वामी के पिता मदनपाल गोस्वामी ने बताया 2024 में पेरिस ओलंपिक में प्रियंका बेटी सलेक्ट हो चुकी है। पेरिस ओलंपिक से पहले होने वाली सभी प्रतियोगिताएं बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए प्रियंका के एशियन रेस वाकिंग में पदक की जीत पर पूरे परिवार को खुशी है।

Exit mobile version