टोक्यो ओलम्पिक में छाएंगे मेरठ के होनहार

मेरठ रीजनटोक्यो ओलम्पिक में छाएंगे मेरठ के होनहार

Date:


टोक्यो ओलम्पिक में छाएंगे मेरठ के होनहार

  • वेस्ट यूपी टोक्यो ओलंपिक में जमाएगा अपना सिक्का, 23 जुलाई से शुरू होंगे ओलम्पिक गेम्स
  • यूपी से कुल 12 प्लेयर्स करेंगे पार्टिसिपेट, इनमें से 9 प्लेयर्स पश्चिमी यूपी से हैं

मेरठ। 23 जुलाई से टोक्यो में ओलंपिक गेम्स की शुरुआत होगी. इसमें यूपी से कुल 12 प्लेयर्स हिस्सा लेंगे. 9 प्लेयर्स पश्चिमी यूपी से हैं. इनमें से छह प्लेयर ओलंपिक और तीन पैरा ओलम्पिक में दम दिखाएंगे. मेरठ की बात की जाए तो यहां के होनहार टोक्यो आेलम्पिक में अपना सिक्का जमाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. कलीना गांव के 19 साल के शूटर सौरभ चौधरी और कलीना गांव की ही एथलीट प्रियंका चौधरी से पदक बटोरने की उम्मीदें हैं. मेरठ की 29 वर्षीय हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया भी पहले एशिया कप में पदक ले चुकी है. हादसे में अपना पैर गवां चुके महपा गांव के तीरंदाज विवेक चिकारा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. वहीं बुलंदशह के रहने वाले मुक्केबाज सतीश कुमार और रोइंग प्लेयर अरविंद कुमार से भी पदक के प्रमुख दावेदारों में से एक है. उधर, खुर्जा के शॉटगन स्किट शूटर मेराज अहमद खान से भी पदक की उम्मीद लगाई जा रही है.

Read also: हार से मायूस कोहली ने कहा, टेस्ट टीम में गहराई की ज़रुरत

किस प्लेयर में क्या है खास

  • एथलीट प्रियंका गोस्वामी 10 से 20 किमी पैदल चाल की नेशनल और इंटरनेशनल कंपटीशन में 20 से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं.
  • हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया 11 सालों से जूनियर और सीनियर हाॅकी टीम का हिस्सा हैं
  • 2013 में वल्र्डकप में कांस्य, 2007 एशिया कप में गोल्ड मैडल जीत चुकी हैं
    -शूटर सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल कंपटीशन के गोल्डन ब्वॉय के नाम से पुकारे जाते हैं. 21 इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीत चुके हैं. इसमें 14 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्राउंज मेडल शामिल हैं
  • मुक्केबाज सतीश कुमार इंटरनेशनल लेवल पर हुए गेम्स कंपटीशन में कई पदक जीत चुके हैं.
  • हादसे में पैर गवां देने वाले तीरंदाज विवेक चिकारा ने एशियन पैरा आर्चरी में शानदार प्रदर्शन की दम पर कोटा हासिल किया

गोल्ड जीतने पर 3 करोड़
सिल्वर जीतने पर 2 करोड़
ब्राउंज जीतने पर 1 करोड़ रुपए मिलेंगे

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related