Weather Update: जानिए कैसा रहेगा 10 फरवरी मतदान वाले दिन मेरठ का मौसम

मेरठ रीजनWeather Update: जानिए कैसा रहेगा 10 फरवरी मतदान वाले दिन मेरठ का...

Date:


Weather Update: जानिए कैसा रहेगा 10 फरवरी मतदान वाले दिन मेरठ का मौसम

मेरठ। Weather Update – फरवरी माह से मौसम पल—पल बदल रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह हुई बारिश के बाद दूसरे सप्ताह भी दो दिन बारिश ने मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के जिलों को सराबोर किया। अब मौसम से पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से समाप्त हो गया है। मेरठ में 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। ऐसे में मतदान का प्रतिशत बहुत हद तक मौसम पर भी निर्भर करेगा। मौसम विभाग की माने तो आगामी 10 फरवरी को मेरठ और पश्चिमी उप्र के सभी जिलों जिसमें मतदान होना है मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। बुधावार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री था। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री था। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : सपा ने आईजी लखनऊ को हटाने की मांग की

हालांकि 10 फरवरी को सुबह कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। उसके बाद पूरे दिन मौसम साफ रहेगा। बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग 8 और 9 फरवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना व्यक्त की थी। जिसके बाद 8 फरवरी की रात से 9 फरवरी की सुबह तक बारिश रूक—रूककर होमी रही। इस बारिश से एक बार फिर से ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में और अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली एनसीआर में तेज ठंडी हवाएं चलेगी। जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है। कुछ हिस्‍सों में रात और सुबह के समय कुछ समय के लिए हल्का या घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

Read also: उत्तर प्रदेश चुनाव: दिलचस्प हुई पश्चिमी उप्र की चुनावी लड़ाई,हर पक्ष हालात भुनाने की कोशिश में

पहाडी राज्यों में बर्फबारी के चलते तेज ठंड का सिलसिला जारी है। इसके अलावा बारिश भी हो रही है। जिसका असर पश्चिमी उप्र के जिलों पर पड़ेगा। बारिश के चलते वायु सूचकांक पर भी इसका असर पड़ा है। जिससे वायु प्रदूषण में सुधार हुआ है। दिल्ली एनसीआर के अलावा पश्चिमी जिलों का जो वायु सूचकांक 300 के पार चला गया था वह अब बारिश के चलते कम हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related