Meerut : सेल्फी प्वाईंट पर तमंचा लहरा कर युवक बोला, नायक नहीं खलनायक हूं मैं…

मेरठ रीजनMeerut : सेल्फी प्वाईंट पर तमंचा लहरा कर युवक बोला, नायक नहीं...

Date:


Meerut : सेल्फी प्वाईंट पर तमंचा लहरा कर युवक बोला, नायक नहीं खलनायक हूं मैं…

मेरठ कमिश्नरी के बाहर बने सेल्फी प्वाईंट पर युवक ने हथियार के साथ कराया वीडियो शूट

मेरठ। लोगों को मेरठ निवासी होने पर गर्व जताने के लिये प्रशासन ने कमिश्नरी कार्यालय की दीवार पर आई लव मेरठ लिखा सेल्फी प्वाईंट बनवाया था। यहां पर काफी संख्या में लोग आकर फोटो खिंचवाते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। लेकिन इसी सेल्फी प्वाईंट पर रविवार रात को एक युवक ने हथियार लहराते हुए वीडियो शूट करवाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस हरकत में आ गयी है और युवक की तलाश की जा रही है।

मेरठ के वीआईपी जोन माने जाने वाले कमिश्नरी कार्यालय क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय और आवास हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह क्षेत्र काफी सुरक्षित माना जाता है। मगर सुरक्षा के दावों की पोल खोलते हुए रविवार आधी रात को एक युवक ने सरेआम हथियार लहराते हुए वीडियो शूट करवाया। इस दौरान बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा था। नायक नहीं, खलनायक हूं मैं गाने की धुनों के साथ हथियार प्रदर्शित करते युवक की वीडियो वायरल होने से पुलिस-प्रशासन सकते में आ गया है।
इस मामले में सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच कर युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...