Meerut Update : नकली नंबर प्लेट लगवाने वालोें का कटेगा चालान

मेरठ रीजनMeerut Update : नकली नंबर प्लेट लगवाने वालोें का कटेगा चालान

Date:


Meerut Update : नकली नंबर प्लेट लगवाने वालोें का कटेगा चालान

मेरठ पुलिस ने नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
पुलिस चलायेगी जांच अभियान, नकली प्लेट होने पर लगायेगी भारी जुर्माना

न्यूज डेस्क। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के झंझटों से बचने और कम कीमत पर तुरंत नकली हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाने वाले इस वक्त अपने पैसे भले ही बचा रहे हों लेकिन ऐसा करके वह यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। जिसकी कीमत उन्हें कभी भी भारी जुर्माना देकर चुकानी पड़ सकती है। वहीं वाहनों के चोरी हो जाने पर हाई सिक्योरिटी प्लेट से वाहन को ढूंढना आसान होगा मगर आपने भी अगर नकली नंबर प्लेट लगा रखी है तो आपके वाहन की बरामदगी असंभव नहीं तो मुश्किल जरूर हो जायेगी। सूत्रों के अनुसार मेरठ पुलिस नकली नंबर प्लेट लगवाने वालों के खिलाफ जांच अभियान शुरू करने जा रही है। जिसने भी नकली नंबर प्लेट लगाई है उस पर भारी जुर्माना किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मोहनपुरी क्षेत्र में नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी है। शुक्रवार देर रात थाना सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार रात मोहनपुरी में फर्जी हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मार कर लगभग 500 तैयार नंबर प्लेट, 50 अद्ध्रनिर्मित प्लेट, 300 से ज्यादा खाली प्लेट, हाईड्रोलिक मशीन, डाई, पेस्टिंग मशीन, होलोग्राम आदि बरामद किये हैं। फैक्ट्री मालिक तनुज अग्रवाल निवासी सम्राट पैलेस व श्रीराम निवासी मोहनपुरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं सदर बाजार थाना पुलिस ने थापरनगर गुरुद्वारे के पास नकलीे हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट बेचने के आरोप में पुलिस ने दुकानदार संदीप को गिरफ्तार किया है। संदीप के पास से पुलिस ने 12 नकली नंबर प्लेट बरामद की हैं। फैक्ट्री संचालकों ने पूछताछ में बताया है कि वह पूरे शहर के दुकानदारों को नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सप्लाई करते थे।

दरअसल नए नियम के बाद सभी पुरानी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना जरूरी है वरना आपका चालान काटा जा सकता है। लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या एजेंसी के चक्कर काटने से लोग परहेज कर रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक ऑटो एसेसरिज बेचने वाले दुकानदारों के माध्यम से फर्जी नंबर प्लेट लगवा रहे हैं। बिल्कुल असली जैसे दिखने वाली नंबर प्लेट को लगभग पांच सौ रुपये में बेचा जा रहा है। असली नंबर प्लेट से काफी कम कीमत होने और जल्दी लग जाने के कारण लोग नकली प्लेट लगवा रहे हैं। जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद हो चुके हैं वह भी नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चला रहे हैं। इस नकली नंबर प्लेट में बार कोड न होने से यह स्कैन नहीं हो पाती। वह सिर्फ देखने भर के लिए हाईसिक्योरिटी प्लेट रहती है और न आपके वाहन को सुरक्षा दे पाती है और न ही चालान से बचने की गारंटी देती है।

पुलिस चलायेगी अभियान, काटेगी चालान
यदि आपने भी नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा रखी है तो उसे तुरंत बदलवा दें। पुलिस सूत्रो के अनुसार नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने का खुलासा करने के बाद पुलिस अब इन्हें बेचने और खरीदने वालों की तलाश कर रही है। वहीं चेकिंग अभियान चलाकर नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की जांच करने की योजना भी बनाई जा रही है। यदि आपके वाहन पर लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नकली पाई गयी तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...