Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut : वोल्वो बस से हो रही थी चरस की तस्करी


Meerut : वोल्वो बस से हो रही थी चरस की तस्करी

मेरठ। वोल्वोे बस में सीट के नीचे बनाये गये बाॅक्सों मंे छिपाकर लाई जा रही चरस को पुलिस ने बरामद किया है। कंकरखेड़ा पुलिस ने पांच करोड़ रुपये की चरस ले जा रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार किये हैं। नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ने पर एसएसपी मेरठ ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरुस्कार देने की घोषणा की है।

विश्वस्त सूत्र की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कंकरखेडा तपेश्वर सागर के नेतृत्व मे थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा जटोली कट के पास से, हाईवे पर, एक वोलवो बस न0 यूपी 14 जीटी0049 मे उडीसा प्रांन्त से तस्करी कर लायी जा रही करीब 03 कुन्तल 70 किग्रा नाजायज चरस जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 5 करोड रुपये है, बरामद कर अवैध रुप से तस्करी करके ला रहे चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।

बरामद चरस बस मे सीट के नीचे तस्करी हेतु अलग- अलग बाक्स मे छिपा कर रखी गयी थी। पुलिस पकड़े गये अभियुक्त, अर्जुन सैनी पुत्र चन्द्रसैन सैनी निवासी कस्वा व थाना फलावदा जनपद मेरठ, विनय पुत्र ऋषिपाल चैधरी नि0 ग्राम रजपुरा थाना गंगानगर मेरठ, अंकित पुत्र वलवीर गुर्जर नि0 मुरसाना थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर, नरेश पुत्र ओमप्रकाश रधुवंशी नि0 ग्राम मरोरा थाना आदमपुर जनपद अमरोहा से पूछताछ कर उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

वहीं बाछित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र भगवान दास नि0 791 शाहपुर बम्हैटा गाजियाबाद (बरामद वोल्वो बस इसी अभियुक्त की है ,जो उड़ीसा से मेरठ तक बस चलवाता है और उसका प्रयोग मादक पदार्थों के परिवहन के लिए भी करता है) की तलाश कर रही है। उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 20000 रुपये नकद पुरुस्कार की घोषणा की गयी है।

Exit mobile version