Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut: मेरठ निवासी बीजेपी नेता की देवबंद में सड़क हादसे में मौत

Meerut

#image_title

मेरठ। मेरठ से सहारनपुर जा रहे भाजपा नेता की देवबंद के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। गाड़ी चला रहा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया है। भाजपा नेता की मौत से कोहराम मचा है। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेड़ा के रहने वाले गौरव चौहान वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्य थे। वो पूर्व में दौराला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। परिजनों ने बताया कि वो स्विफ्ट कार से भतीजे यश के साथ सहारनपुर किसी काम से जा रहे थे। देवबंद फ्लाईओवर के पास जब वो पहुंचे तो सामने से आ रही पिक-अप गाड़ी ने उनकी स्विफ्ट में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है, जबकि मृतक गौरव चौहान का शव सहारनपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का अंतिम संस्कार शाम के समय दुल्हैड़ा गांव में किया जाएगा। सूचना मिलने पर भाजपा नेता मनिंदर विहान, प्रेमपाल चौहान विक्रांत ढाका समेत काफी लोग सहारनपुर मोर्चरी पर पहुंच गए।

भाजपा नेता गौरव चौहान घर का इकलौता वारिस थे। गौरव के दो छोटी बेटी हैं। परिवार को हादसे के बारे में पता चला तो घर में कोहराम मच गया। गौरव चौहान गांव में भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

Exit mobile version