BSP Leader Yakub Qureshi’s Son: भगोडे़ बसपा नेता याकूब कुरैशी का बेटा पुलिस की घेराबंदी के बीच से फरार,पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठी उंगली

मेरठ रीजनBSP Leader Yakub Qureshi's Son: भगोडे़ बसपा नेता याकूब कुरैशी का बेटा...

Date:

मेरठ। भगोडे़ बसपा नेता याकूब कुरैशी का 25 हजारी बेटा फिरोज मेरठ पुलिस की घेराबंदी तोड़कर एक बार फिर से फरार हो गया। याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज के फरार होने के बाद पुलिस हाथ मलती रह गई। इससे मेरठ पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगने लगा है। जो मेरठ पुलिस नामी गिरामी बदमाशों की घेराबंदी कर उनकको मुठभेड़ में पल भर में गिरफ्तार कर लेती है। ऐसी तेज तर्रार मेरठ पुलिस के चंगुल से बसपा नेता याकूब कुरैशी का पुत्र फिरोज किस प्रकार बचकर निकल गया हैरानी की बात है। बता दें कि भगोडे़ बसपा नेता और पूर्व मंत्री 25 हजारी याकूब कुरैशी और उसके दोनों बेटों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पिछले चार महीने से पुलिस इनकी तलाश कर रही है। लेकिन आज तक मेरठ पुलिस इनकी परछाई तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं याकूब कुरैशी और उसके दोनों बेटों केा पुलिस की एक-एक गतिविधियों के बारे में पता चल जाता है। 

गत शनिवार रात दो बजे मेरठ पुलिस को जानकारी मिली कि लिसाड़ीगेट थाना अंतगर्त गोला कुआं स्थित एक गैराज में भगोडे़ याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज कुरैशी आया हुआ है। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने उसके पकड़ने की गुपचुप योजना बनाई और भारी संख्या में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैराज को घेर लिया। लेकिन गैराज के भीतर से फिरोज कुरैशी फरार हो गया और उसकी क्रेटा कार बरामद हो गई। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने तक 25 हजारी फिरोज कुरैशी गैराज के भीतर ही था। लेकिन पुलिस के बीच ही वह गैराज से फरार हो गया। 

Read also: Weather Update: बारिश के लिए तरस रहे पश्चिमी उप्र के लोग, चिलचिलाती धूप कर रही परेशान

बसपा नेता और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे इमरान कुरैशी की हापुड रोड पर अलीपुर में अल फहीम मीटेक्स नाम से फैक्ट्री है। मीट फैक्ट्री पर 31 मार्च 2022 की रात किठौर पुलिस और एएसपी चंद्रकांत मीणा ने दबिश दी थी। इस दबिश में करीब 5 करोड रुपये का मीट पकड़ा गया था। जो कि अवैध तरीके से पैकिंग के लिए रखा हुआ था। इस मामले में खरखौदा थाने में याकूब कुरैशी उनके परिवार सहित करीब 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं याकूब कुरैशी के अधिवक्ता अनिल बक्शी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिसमें याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी और दोनों बेटों समेत सात आरोपियों के नाम हैं। मीट माफिया याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे फिरोज कुरैशी और इमरान कुरैशी फरार हैं। जबकि याकूब की पत्नी शमजिदा बेगम को जमानत मिल चुकी है। इस मामले में करीब 15 दिन पहले किठौर पुलिस ने जांच पूरी करते हुए चार्जशीट तैयार कर पर्यवेक्षण के लिए सीओ कैंट कार्यालय भेजी थी। सीओ कैंट रूपाली राय की तरफ से चार्जशीट सोमवार को एसीजेएम-5 की अदालत में भिजवा दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...