सेवादार की मौत से भड़क उठा विश्व हिन्दू परिषद

मेरठ रीजनसेवादार की मौत से भड़क उठा विश्व हिन्दू परिषद

Date:


सेवादार की मौत से भड़क उठा विश्व हिन्दू परिषद

शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

सम्प्रदाय विशेष के युवक ने की थी मारपीट

मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के अब्दुलापुर गाँव में सोमवार को एक धार्मिक स्थल के सेवादार की विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा भगवा दुपट्टे पर टिप्पणी किए जाने को लेकर मारपीट के बाद हुई मौत से गाँव में तनाव उत्पन्न हो गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने सेवादार का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

गौरतलब है कि भावनपुर थानाक्षेत्र के अब्दुलापुर निवासी कांति प्रसाद (60) वर्षीय पुत्र रामस्वरूप पेशे से शिव मंदिर की दुकान में बच्चों की खाने-पीने की वस्तु बेचता था,साथ ही वह शिव मंदिर मे सेवादार के रूप मे भी कार्यरत था। सोमवार को वह बिजली का बिल जमा करने के लिए गंगानगर विद्युत कार्यालय पर पहुंचा था। लेकिन जब वह वापस लौटा तो ग्लोबल सिटी के समीप गांव के ही अनस पुत्र निजाम ने कांति प्रसाद के गले मे पड़े भगवा दुपटटे व माथे पर तिलक को लेकर टिप्पणी कर दी।

सेवादार की मौत से भड़क उठा विश्व हिन्दू परिषद

जिसका विरोध करने पर अनस ने उसके साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल मे भेजते हुए तहरीर के आधार पर अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

सेवादार की मौत से भड़क उठा विश्व हिन्दू परिषद

लेकिन बुधवार सुबह वृद्ध सेवादार कांति प्रसाद की उपचार के दौरान मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों ने सेवादार के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुँचे विश्व हिंदु परिषद के सदस्यों ने परिजनों के साथ सेवादार के शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर व सीओ देहात भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटे है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related