धूप पर भारी पड़ रही ठंडी हवाएं,पहाड़ों पर बर्फबारी कर अभी रहेगा असर

मेरठ रीजनधूप पर भारी पड़ रही ठंडी हवाएं,पहाड़ों पर बर्फबारी कर अभी रहेगा...

Date:


धूप पर भारी पड़ रही ठंडी हवाएं,पहाड़ों पर बर्फबारी कर अभी रहेगा असर

मेरठ। UP Weather Update – मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र और दिल्ली एनसीआर में आज से मौसम काफी बदल गया है। हालांकि धूप तो तेज रही दिन में लेकिन ठंडी हवाओं के कारण वह अपना असर नहीं दिखा सकी। दिन में तेज ठंडी हवाओं के झोंके से सर्दी का अहसास होता रहा। बता दे कि पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अभी तक मैदानी इलाकों के जिलों में पड़ रहा है। चूंकिे दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उप्र के ​अधिकांश जिले पहाडी राज्यों के नजदीक है। इसलिए इन जिलों पर पहाड़ी राज्यों में हुए मौसम बदलाव का असर जरूर पड़ता है। मौसम विभाग की माने तो अभी 15 फरवरी तक इन जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 20—22 डिग्री के बीच ही रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 9—11 डिग्री तक बने रहने की संभावना है।

Read also: उत्तर प्रदेश चुनाव: दिलचस्प हुई पश्चिमी उप्र की चुनावी लड़ाई,हर पक्ष हालात भुनाने की कोशिश में

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि मेरठ,पश्चिमी उप्र के जिलों और दिल्ली एनसीआर में अभी सुबह और शाम को हवाओं के कारण ठंड रहेगी। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद इन इलाकों में अब सुबह और शाम की ठंड लोगों को परेशान करेगी।

खराब होने लगी वायु गुणवत्ता :

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में हल्का सा सुधार हुआ था। लेकिन अब फिर दो दिन से एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है। वायु गुणवत्ता अब ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच रही है। डा0 सुभाष ने बताया कि एनसीआर और मेरठ सहारनपुर मंडल मंडल में दिन के समय तेज हवाएं चलेगी और शुष्क ठंड अपना असर दिखाएगी।

Read also: शामली और हापुड में मतदाता बढ़ा रहे वोट प्रतिशत,नोएडा और गाजियाबाद सबसे पीछें

मेरठ,दिल्ली,गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली से सटे अन्य जिलों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। एक्यूआई इन जिलों का अब 250 के ऊपर तक पहुचं रहा है। मेरठ में शुक्रवार को तेज हवा के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.4 सेल्सियस तक पहुंच गया। जिले में आर्द्रता 90 प्रतिशत है। अधिकतम तापमान इस समय 20 डिग्री पर है। अगर हवा इसी रफ्तार से चलती रही और इसमें आर्द्रता के साथ ठंडक भी बनी रही तो तापमान गिर सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related