एसटीएफ ने दबोचा डी.कंपनी का गुर्गा

मेरठ रीजनएसटीएफ ने दबोचा डी.कंपनी का गुर्गा

Date:


एसटीएफ ने दबोचा डी.कंपनी का गुर्गा

नोएडा से गिरफ्तार अबू सलेम का सहयोगी

एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डी कंपनी के गुर्गे गजेन्द्र को दबोचने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुम्बई सीरियल ब्लास्ट का अभियुक्त गजेन्द्र सिंह को नोएडा से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गजेंद्र डी कंपनी का कुख्यात और अबु सलेम और खान मुबारक का सहयोगी रहा है। गजेन्द्र डी कंपनी का भय दिखा वसूली करता था और 2014 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन से 1 करोड़ 80 लाख रुपये हड़प लिए थे और पैसे वापसी का दबाब बढ़ने पर खान मुबारक के शूटर्स को 10 लाख देकर सेक्टर 18 में गजेंद्र ने फायरिंग करा दी। इसके अलावा गजेंद्र नोएडा सेक्टर 20 के 2 मुकदमो में वांछित चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह नोएडा में भेष बदलकर रह रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related