Meerut Weather Update: तापमान में मामूली वृद्धि, तेज धूप के साथ सुबह की शुरूआत

मेरठ रीजनMeerut Weather Update: तापमान में मामूली वृद्धि, तेज धूप के साथ सुबह...

Date:

मेरठ। अगस्त का महीना भी आधा खत्म होने को है और मानसूनी बारिश अपना प्रभाव छोड़ने में अब तक नाकाम ही रही है। वहीं मौसम विज्ञानी की माने तो अब मानसून विदाई बेला नजदीक आ रही है। बताया जा रहा है कि आगामी 20 अगस्त से मानसून की वापसी हो जाएगी। इधर मेरठ में जुलाई के महीने में तो कुछ ठीक बारिश हुई है। लेकिन अगस्त में उम्मीद के अनुरूप मानसून नहीं बरसा है। दरअसल बादल तो मेरठ और आसपास के जिलों में हर रोज छा रहे हैं लेकिन उतने बरस नहीं रहे हैं जितनी की उम्मीद मानसून सत्र में की गई थी। शनिवार को आज सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से मामूली अधिक दर्ज किया गया है। मेरठ में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

Read also: Terrorist Saharanpur Nupur Sharma: नूपुर शर्मा को मारने की साज़िश, सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी

ये सामान्य से एक डिग्री अधिक 26ः9 डिग्री  दर्ज हुआ है। जबकि गत शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31ः5 डिग्री दर्ज किया गया था। दरअसल शुक्रवार को बारिश की उम्मीद थी। लेकिन पूरे दिन तेज धूप रही। वहीं शाम के समय हल्के बादल आसमान में छाए थे उसके बाद कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी की शुरूआत हुई। लेकिन मौसम में उमस और गर्मी बरकरार रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज शनिवार को दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। दिन में एक दो बार कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। हालांकि मेरठ में बारिश का सामान्य आंकड़ा ही अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अगस्त के महीने में भूगर्भ जलस्तर में सुधार होने की उम्मीद थी लेकिन बारिश नहीं होने के कारण इन उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है। रविवार को भी बारिश होने की उम्मीद बतायी जा रही है। कुछ ऐसा ही हाल पश्चिमी उप्र और एनसीआर के जिलों का भी है। जहां पर लोग बारिश की एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। मौसम में तल्खी के कारण ही बारिश नाउम्मीद कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...