मेरठ। जाट आरक्षण को लेकर लामबंद अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जाट आरक्षण को लेकर किये गये वादों को पूरा करने की मांग की है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने आगामी 1 दिसंबर से 3 राज्यों में जन-जागरण अभियान की शुरूआत करने को ऐलान किया है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित मेरठ व सहारनपुर मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि 26 मार्च 2015 को प्रधानमंत्री द्वारा जाट समाज के प्रमुख संगठनों, विधायकों, सांसदों व मन्त्रियों की उपस्थिति में जाट समाज को केन्द्रीय स्तर पर ओबीसी श्रेणी में शामिल करने का वायदा किया था। उसी दिन वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह ने सभी जाट समाज के संगठनों के प्रतिनिधियों, विधायकों, सांसदों व मन्त्रियों को स्वयं जाट आरक्षण को जल्द ही लागू करने का आश्वासन दिलाया था।
Read also: भारत अपनी सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहा है – प्रधानमंत्री मोदी
8 फरवरी 2017 को उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले पूर्व केन्द्रीय मन्त्री चै. बीरेन्द्र सिंह के आवास पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं से जाट समाज के संगठनों के प्रतिनिधियों, सांसदों व मन्त्रियोँ के समक्ष जाट समाज को केन्द्रीय स्तर पर आरक्षण व हरियाणा में जाट समाज को आरक्षण व मुकदमें वापसी पर भी भरोसा दिलाया था।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी जाट समाज के सामने इसी तरह के वायदे किये गये। जाट समाज निरन्तर अपनी मांग को विभिन्न स्तरों पर उठाता रहा है। जाट समाज अपनी जाट आरक्षण की मांग पूरी ना होने से बहुत ज्यादा आहत है और आशा है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड व पंजाब के विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्रह स्वयं अपने द्वारा किये गये वादे को पूरा करें।
Read also: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ेगी लोकसभा सीटें
यशपाल मलिक ने बताया कि जाट आरक्षण की मांग को पूरा करने व हरियाणा में मार्च 2017 के आंदोलन के दौरान हुए समझौते को पूर्ण रूप से लागू कराने के लिये 3 राज्यों में जन-जागरण अभियान की शुरूआत की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संगठन के पुर्ननठन व मजबूत करने के लिये राजेन्द चिकारा को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जगतवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 125 विधानसभा सीटों पर जाट समाज चुनावों को प्रभावित करता है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रदेश में 1 दिसंबर 2021 से जन जागरण अभियान शुरू कर प्रधानमंत्री से उनके वादों को पूरा करने के लिये कहा जायेगा।
Read also: राजस्थान की 2 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री बीरपाल राणा, प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. ओमपाल देशमुख, मेरठ जिलाध्यक्ष श्री धर्मपाल बालियान, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रधान, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष प्रमोद अहलावत, हापुड़ जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान, बुलंदरहर जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द दलाल. सहारनपुर जिलाध्यक्ष चै. चन्द्रपाल सिंह, शामली फिलाध्यक्ष श्री सतेन्द्र चिकारा, बागपत से युवा प्रदेश अध्यक्ष भी अभिषेक तोमर गाजियाबाद से प्रमोद श्योराम व गौतमबुद्ध नगर से श्री अजीत पूनिया व श्री महेश चौधरी आदि ने भाग लेकर अपने-अपने जिलों में ज्ञापन देकर जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया।

