Raksha Bandhan: डाक विभाग बोलेगा हैंपी रक्षाबंधन,इस स्पेशल लिफाफे में भाई के पास पहुंचेगा बहन का प्यार

मेरठ रीजनRaksha Bandhan: डाक विभाग बोलेगा हैंपी रक्षाबंधन,इस स्पेशल लिफाफे में भाई के...

Date:

मेरठ। डाकघर के माध्यम से बहनों का प्यार भाइयों तक इस बार पहुंचेगा। डाक विभाग ने रक्षाबंधन से पहले विदेश तक राखी भेजने की योजना तैयार की है। बहनों की राखी विदेश भेजने के लिए इस बार गुलाबी रंग के स्पेशल लिफाफे को बैग में बंद करके भेजा जाएगा। मेरठ के प्रमुख डाकघर से यूरोप के देशों में जाने वाली राखियों की बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है।  भाई बहन के पर्व रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग ने बहनों को रक्षाबंधन पर वाटर प्रूफ लिफाफे का तोहफा दिया है। इसी के साथ ही दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनें इस वाटर प्रूफ लिफाफे में रक्षासूत्र (राखी) सुरक्षित भेज सकेंगी। बारिश के इन दिनों में भाइयों तक राखी पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। बहनों को गुलाबी रंग का वाटर प्रूफ लिफाफा डाकघर में केवल 10 रुपये में उपलब्ध होगा। 

Read also: President Remark Row: कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के माफी मांगने पर अड़ी भाजपा,राष्ट्रपति मुर्मू से मिली ईरानी

रक्षाबंधन में अब मात्र चंद दिन ही शेष बचे हैं। दूरदराज रह रहे भाइयों तक बहनों की ओर से अभी से राखी भेजी जाने लगी हैं। सुरक्षित राखी भेजने के इस जतन की तैयारी डाक विभाग कर रहा है। बारिश के कारण राखी भीग न जाए, इसलिए डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफे में राखी भेजने की व्यवस्था की है। यह लिफाफे जिले के सभी डाकघर और प्रधान डाकघर में उपलब्ध हैं। इसके साथ राखी की डिलीवरी समय से हो, इसकी मॉनिटरिंग कराई जाएगी।  वाटर प्रूफ लिफाफे के बाएं तरफ ऊपरी हिस्से में भारतीय डाक विभाग का लोगों और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाएं ओर हैप्पी राखी लिखा है। रंगीन डिजाइन वाले इस लिफाफों को शेष डाक से अलग करने में समय की बचत होगी। इसके साथ समय से इनको निर्धारित पते पर पहुंचाने में डाकियों को सहूलियत होगी। मेरठ से अभी तक आस्ट्रेलिया,जापान,कनाडा, आयरलैड,जर्मनी,बेल्जियम किंगडम, नीदलैंड, इटली, पोलैंड, नार्वे,अमेरिका,ब्रिटेन,फ्रांस सहित कई देशों के लिए राखियों की बुकिंग हो चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...