इंडियन ऑयल में नौकरी के नाम पर दस लाख की ठगी

मेरठ रीजनइंडियन ऑयल में नौकरी के नाम पर दस लाख की ठगी

Date:


इंडियन ऑयल में नौकरी के नाम पर दस लाख की ठगी

मेरठ जेल में बंद है आरोपित अशोक मारवाड़ी

मेरठ। अपने भतीजे को नौकरी दिलाने के लिए परेशान चल रहे एक व्यक्ति से कुछ लोगो ने इंडियन ऑयल में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये ठग लिए। मामला समझ में आने के बाद पीड़ित ने दिल्ली में ठगों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि ठग गैंग का एक सदस्य अशोक मारवाड़ी कंकरखेड़ा क्षेत्र का निवासी है और मेरठ जेल में बंद है।

पवन पुत्र स्व प्रताप सिंह निवासी प्रेमनगर किराड़ी दिल्ली ने थाना नांगलोई में तहरीर देते हुए बताया कि कुछ समय पहले वह इंडियन ऑयल में अपने भतीजे राहुल को नौकरी दिलाने को लेकर परेशान था तो अशोक मारवाड़ी ने कहा कि उसका मित्र इंडियन ऑयल में बड़ा अफसर है और उसके जरिये वह राहुल की जॉब लगवा देगा। यह सारा मामला उस समय 10लाख रुपये में तय हुआ। पीड़ित ने अशोक मारवाड़ी और कथित अफसर राकेश कुशवाह को 10 लाख रुपये दे दिए।जिसके बदले उन्होंने एक फ़र्ज़ी कॉल लेटर भी बना कर दिया ,जबकि न कोई नौकरी लगी न ही पैसा वापस मिला।

पैसा मांगने पर मालूम चला कि अशोक मारवाड़ी पर पहले ही धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज है और वो मेरठ की जेल में बंद है। अब पीड़ित ने दिल्ली पुलिस से मुकदमा दर्ज करके मेरठ जेल में अशोक के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट भेजने की गुहार लगाई है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...