ब्लाक के निरीक्षण में प्रभारी मंत्री को मिली खामिया तो सीडीओ लगाई क्लास

मेरठ रीजनब्लाक के निरीक्षण में प्रभारी मंत्री को मिली खामिया तो सीडीओ लगाई...

Date:

मेरठ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व मेरठ प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना आज शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शहीद स्मारक का दौरा किया। मंत्री सुरेश खन्ना ने संग्रहालय में आजादी की अंतिम लड़ाई के इतिहास को देखा।
इसके बाद प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना खरखौदा ब्लाक के कैली स्थित आदर्श विद्यालय व सचिवालय में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सभी व्यवस्थाओं को परखा और जांचा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की कक्षाओं में लगे फर्नीचर, शौचालय साफ-सफाई और शैक्षिक स्तर की जांच की। मंत्री सुरेश खन्ना ने प्राथमिक विद्यालय के शौचालयों में लगी नल की टोटी की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। 

Read also: Sri Lanka Crisis Latest Update: राष्ट्रपति बनने के बाद एक्शन में आए विक्रमसिंघे, प्रदर्शनकारियों पर सख्ती 50 घायल

कैली गांव के ग्रामीणों ने गांव और नालों की सफाई के अलावा सामुदायिक शौचालयों में गंदगी को लेकर शिकायत मंत्री से शिकायत की। इसके बाद मंत्री ने बस स्टैंड पर बने शौचालय का निरीक्षण किया। जहां की गंदगी देख मंत्री भड़क उठे और नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को 15 दिन के भीतर सभी समस्याओं को सुधारने की चेतावनी दे डाली। मंत्री सुरेश खन्ना ने ब्लाक खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम, ऑक्सीजन प्लांट व दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। दवा वितरण कक्ष में स्टॉक रजिस्टर में मिली खामियों भी मंत्री जी भड़क उठे। मंत्री ने इन्हें जल्द सुधारने की चेतावनी दी। इस मौके पर राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, डीएम दीपक मीणा, सीडीओ शशांक चौधरी, सीएमओ और विधायक अमित अग्रवाल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...