पत्रकारिता के दिग्गजों ने किया छात्रों का मार्गदर्शन

मेरठ रीजनपत्रकारिता के दिग्गजों ने किया छात्रों का मार्गदर्शन

Date:


पत्रकारिता के दिग्गजों ने किया छात्रों का मार्गदर्शन

  • वरिष्ठ पत्रकार डाॅ0 रविंद्र राणा और पुष्पेंद्र कुमार ने बताए पत्रकारिता के अनछुए पहलू

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों के लिये यह अनूठा अनुभव रहा जब पत्रकारिता के क्षेत्र के दिग्गजों ने उनके साथ अपने अनुभव साझा किये। अवसर था विभाग में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान माला का जिसमें वरिष्ठ पत्रकार डाॅ0 रविंद्र राणा और वरिष्ठ पत्रकार तथा आमात्य आईएएस-पीसीएस में शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा किया।

Read also: बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिये आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने की सराहनीय पहल

व्याख्यान माला के पहले दिन वरिष्ठ पत्रकार और आमात्य आईएएस-पीसीएस कोचिंग से जुड़े पुष्पेंद्र कुमार ने छात्रों के साथ सीधा संवाद किया। इतिहास और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर गहरी पकड़ के अलावा पुष्पेंद्र कुमार लंबे समय से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं। पत्रकारिता के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने करेंट अफेयर्स के साथ-साथ मीडिया की भूमिका और कर्तव्यों पर भी पैनी नजर रखने की सलाह दी।

दूसरे दिन के व्याख्यान के लिए 16 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार डाॅ0 रविंद्र राणा को आमंत्रित किया गया। जमीन से जुड़ी पत्रकारिता की तकनीकों को समझाते हुए डाॅ0 रविंद्र राणा ने अपने अनुभव छात्रों के साथ साझा किए। छात्रों को अभी से सोशल मीडिया पर एक्टिव होने और पत्रकारिता जगत की हस्तियों के साथ संपर्क में रहने की सलाह देते हुए राणा ने अपनी पत्रकारिता के कुछ अनुभव विद्यार्थियों के बीच साझा किए।
डिजिटल दौर में पत्रकारिता की बारीकियां समझाते हुए डाॅ0 रविंद्र राणा ने छात्रों को मीडिया संस्थानों पर गहरी पकड़ बनाने के गुर सिखाए। उन्होंने छात्रों को अखवार की दुनिया को बारीकी से समझने के लिए अपने संस्थान में आने और चीजों को गहराई से समझने के लिए आमंत्रित भी किया। दो दिवसीय व्याख्यान माला में पत्रकारिता के छात्रों के अलावा बाकी विभागों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया।

पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग के डीन प्रोफेसर बीएस निगम ने पाठ्यक्रम से इतर इस तरह के क्रियाकलाप की जरूरत समझाते हुए बताया कि आने वाले दिनों में छात्रों के लिए दोबारा इस तरह की शिक्षाप्रद गतिविधियां रखी जाएंगी। डीन प्रोफेसर बीएस निगम और वरिष्ठ शिक्षक डाॅ0 नरेन्द्र मिश्रा ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Read also: आईआईटी कानपुर के 49 छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक के जॉब ऑफर मिले

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक सचिन गोस्वामी और डा0 विवेक सिंह ने किया। सफल आयोजन में शिक्षक पृथ्वी सेंगर, विभोर गौड़, निशांत सागर, ज्ञानप्रकाश आदि का विशेष योगदान रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...