श्रीराम के जयघोष के साथ हुए हवन-यज्ञ, सुंदर कांड के पाठ

मेरठ रीजनश्रीराम के जयघोष के साथ हुए हवन-यज्ञ, सुंदर कांड के पाठ

Date:


श्रीराम के जयघोष के साथ हुए हवन-यज्ञ, सुंदर कांड के पाठ

राम मंदिर भूमि पूजन व शिलान्यास के ऐतिहासिक अवसर पर हर जगह उत्‍साह
कहीं घरों पर लगे भगवा झंडे तो कहीं भक्ति की शैलाब में डूबे रामभक्‍त

मेरठ। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन को लेकर मेरठ में उत्सव का माहौल है। बुधवार को सुबह से ही शहर में हवन-यज्ञ शुरू हो गए। लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में सुंदर कांड के पाठ कराए। चारों ओर जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का गवाह पूरा देश बन रहा है। मेरठ में भी श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। बुधवार सुबह से ही शहर और देहात क्षेत्र में लोगों ने सुबह से ही हवन-पूजन शुरू कर दिया।

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने चाणक्यपुरी स्थित अपने आवास पर सुंदर कांड का पाठ कराया। सांसद ने कहा कि इस ह्दयस्पर्शी और अभूतपूर्व दृश्य की वर्षों से प्रतीक्षा थी।

वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी व उनकी पत्नी ने घर में ही हनुमान चालीसा का पाठ किया तो भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने 501 किलो के मोतीचूर लड्डू का वितरण कर घर-घर बाटे दीये व प्रसाद का वितरण किया।

जीरो माइल तिराहे पर स्थित छत्रपति शिवाजी स्मारक परिसर में लोगों ने आरती की। जय श्रीराम के उद्घोष से सारा परिसर गूंज उठा। छीपी टैंक स्थित शिव मंदिर पर भी लोगों ने जयश्रीराम के नारे लगाए। सूरजकुंड स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पर कार्यकतार्ओं ने हवन का आयोजन किया। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों में भी हवन-यज्ञ किए।

श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में उल्लास का भाव है। शिव सेना मेरठ इकाई ने छीपी टैंक स्थित अपने कार्यालय पर राम कीर्तन और लड्डू वितरण का कार्यक्रम हुआ। शहर के औघड़नाथ मंदिर, बिल्वेश्वर मंदिर, दयालेश्वर मंदिर, मंशा देवी मंदिर में पुजारियों ने हवन किया। बुधवार शाम को विहिप द्वारा मेरठ शहर में लोगों द्वारा अपने घरों मेंदीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम कराया जाएगा। लोकतंत्र सेनानी परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप चंद्र कंसल ने अपने शास्त्रीनगर स्थित आवास पर बने मंदिर को संजाया और हवन किया।

पुजारियों का किया सम्मान : केडी फाउंडेशन ने मंगल पांडे नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर 11 पुजारियों का सम्मान किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, संजीव अग्रवाल, सचिन रस्तोगी, विभूति रस्तोगी, सचिन मित्तल ने प्रतीक चिन्ह, तुलसी के पौधे देकर सम्मान किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...