प्रतिष्ठित होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह के क्लीनिक में शार्ट सर्किट से लगी आग

मेरठ रीजनप्रतिष्ठित होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह के क्लीनिक में शार्ट सर्किट से...

Date:


प्रतिष्ठित होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह के क्लीनिक में शार्ट सर्किट से लगी आग

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी कचहरी मार्ग पर शनिवार को शहर के प्रतिष्ठित होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह के क्लीनिक में आग लग गई। घटना में क्लीनिक पूरी तरह तहस-नहस हो गया। आग में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।

वेस्टर्न कचहरी रोड पर मेडिकल थाना क्षेत्र के सोमदत्त विहार निवासी डॉ. राजेंद्र सिंह का क्लीनिक है। राजेंद्र सिंह नामी होम्योपैथ चिकित्सक हैं। क्षेत्रवासियों के मुताबिक शनिवार को उन्होंने क्लीनिक से धुआं उठता देखा जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी के बाद जब तक डॉक्टर राजेंद्र सिंह क्लीनिक पहुंचे तब तक धुंआ विकराल आग का रूप ले चुका था। फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी देकर डॉक्टर और क्षेत्रवासी खुद ही आग बुझाने में जुट गए।

आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डाॅक्टर का कहना है कि आग से लाखों के नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...