मेरठ में यूनिवर्सिटी के एग्जाम रद करने की मांग हुई तेज

मेरठ रीजनमेरठ में यूनिवर्सिटी के एग्जाम रद करने की मांग हुई तेज

Date:


मेरठ में यूनिवर्सिटी के एग्जाम रद करने की मांग हुई तेज

  • 20 कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

मेरठ जिले में यूनिवर्सिटी के एग्जाम रद करने की मांग तेज हो गयी है. लगभग 20 महाविद्यालय , विश्वविद्यालय पर समाजवादी छात्र सभा महानगर अध्यक्ष सम्राट मलिक के आह्वान पर शनिवार को धरना प्रदर्शन हुआ. छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए कहा की कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों की संपूर्ण व्यवस्था बाधित रही है.आज की मौजूदा स्थिति में भी कोरोना बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है. ऐसे में अगर विश्वविद्यालय परीक्षाएं कराते हैं तो सभी छात्र छात्राओं को जान का खतरा है.

मेरठ में यूनिवर्सिटी के एग्जाम रद करने की मांग हुई तेज

छात्र-छात्राएं रोडवेज बसों से टेंपो से कॉलेजों में पेपर देने आएंगे जिस वजह से कोराना होने की संभावना है. सम्राट, मलिक, प्रदीप कसाना,आनंद प्रकाश, सिद्धार्थ,मनीष कुमार ने चौधरी चरण सिंह विद्यालय पर प्रदर्शन किया.शोएब अली के नेतृत्व में डीएन कॉलेज, सीमांत यादव के नेतृत्व में मेरठ कॉलेज,मानव चौधरी के नेतृत्व में एन ए एस कॉलेज, अनमोल त्यागी के नेतृत्व में महावीर कॉलेज शैलेश चौधरी के नेतृत्व में आर आईटी कॉलेज शुभम चौधरी के नेतृत्व में ज्ञान भारती कॉलेज, वाहिद चौहान के नेतृत्व में सुभारती यूनिवर्सिटी, अशरफ चौधरी के नेतृत्व में दीवान कॉलेज,राहुल चौधरी के नेतृत्व में बीआईटी कॉलेज, अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में आईआईएमटी कॉलेज विजय मलिक के नेतृत्व में जेपी कॉलेज अरुण कुमार के नेतृत्व में एमआईटी बागपत कॉलेज इसके अलावा भी कई और कॉलेजों के छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...