Burning Train Video: पैसेंजर बन गई ‘द बर्निग ट्रेन’,आग से बचने को कोच से कूदे यात्री

मेरठ रीजनBurning Train Video: पैसेंजर बन गई ‘द बर्निग ट्रेन’,आग से बचने को...

Date:


Burning Train Video: पैसेंजर बन गई ‘द बर्निग ट्रेन’,आग से बचने को कोच से कूदे यात्री

मेरठ। मेरठ के थाना दौराला अंतगर्त दौराला स्टेशन के पास सहारनपुर से दिल्ली जा रही दिल्ली सहारनपुर पैसेजर ट्रेन अचानक से बर्निग ट्रेन(Burning Train) बन गई। ट्रेन के कई कोच में भड़की आग के बीच ​यात्रियों ने चींख पुकार मचा दी। जिस समय कोच में आग लगी उस दौरान ट्रेन स्टेशन पर थी। ट्रेन के कोच में आग लगी देख गार्ड ने चालक को ट्रेन को रोकने को कहा। जिसके बाद चालक ने दौराला स्टेशन के पास ही ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रुकते ही आग लगे कोच से यात्रियों ने खुद को बचाने के लिए कूदना शुरू कर दिया। ट्रेन के यात्री जान बचाकर भागने लगे। बताया जाता है कि पहले ट्रेन के इंजन में आग लगी उसके बाद आग भड़क गई और पीछे का कोचों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सहारनपुर दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग के बीच समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद हरिद्वार और अंबाला की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। घटना आज सुबह की है। सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन (Passenger train) में दौराला स्टेशन के पास अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। हादसे में किसी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना 7:20 बजे की है। हादसे के बाद ट्रेन दौराला स्टेशन पर रोक दी गई। तभी कुछ लोगों की नजर ट्रेन के इंजन के नीचे आग लगी हुई है। आग की आशंका को देखते हुए यात्रियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद ट्रेन में बैठे यात्री तेजी से नीचे उतर गए। जो कोच के आसपास खड़े थे, वह भी दूर कर दिए गए।


Read also: यूक्रेन में भारतीयों को ट्रेनों व बंकरों से बाहर निकाला गया, कर्नाटक के छात्र ने लगाई मदद की गुहार


ट्रेन में आग की सूचना पर थाना दौराला पुलिस और जीआरपी भी मौके पर पहुंची। जब तक आग बुझाने की कोशिश की जाती आग काफी भड़क चुकी थी। देखते ही देखते इंजन के पीछे लगे कोचों तक आग पहुंच गई। इसके बाद तो आग की लपटें काफी ऊपर तक उठती देखी गई। फायर ब्रिगेड (Fire brigade) की गाड़ियों ने किसी तरह से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...