नक़ली किताबों के धंधे से जुड़े हैं भाजपा के नेता

मेरठ रीजननक़ली किताबों के धंधे से जुड़े हैं भाजपा के नेता

Date:


नक़ली किताबों के धंधे से जुड़े हैं भाजपा के नेता

मेरठ में एनसीईआरटी की करोड़ों की नक़ली किताबें मिलने पर अखिलेश का आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मेरठ 35 करोड़ रुपये की एनसीईआरटी किताबें मिलने पर सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि शिक्षा नीति में बदलाव करने वाली बीजेपी पहले अपने उन नेताओं की नैतिक -शिक्षा का पाठ पढ़ाए जो करोड़ो रुपए की नकली किताबों के गोरखधंधे में संलिप्त हैं। मीडिया के अनुसार, मामले का मास्टरमाइंड सचिन गुप्ता बीजेपी नेता संजीव गुप्ता का बेटा है।

मेरठ में होती थी छपाई
बता दें कि मेरठ में एनसीईआरटी की डुप्लीकेट किताबें छापने का पर्दाफाश हुआ है। यूपी एसटीएफ और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 35 करोड़ की डुप्लीकेट किताबें पकड़ी गई हैं। छह प्रिंटिंग मशीनें मिली हैं।

भाजपा नेता का बेटा है मास्टरमाइंड
इस मामले में जानकारी मिल रही है कि दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया गया है। एनसीईआरटी की डुप्लीकेट किताबें छापने का मास्टरमाइंड सचिन गुप्ता है। वह भाजपा नेता संजीव गुप्ता का बेटा है। सचिन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ परतापुर थाने में एसटीएफ सब इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...