खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला अरशद गिरफ्तार

मेरठ रीजनखालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला अरशद गिरफ्तार

Date:


खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला अरशद गिरफ्तार

मेरठ में लिसाड़ी गेट के लखीपुरा निवासी है अरशद

मेरठ। यूपी एटीएस और मेरठ पुलिस को गुरूवार को एक बड़ी सफलता मिली है। यूपी एटीएस और मेरठ पुलिस ने खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अरशद अली उर्फ मुंशी को मेरठ से किया गिरफ्तार किया है। बताया गया कि अरशद अली मेरठ में लिसाड़ीगेट के लखीपुरा का रहने वाला है। आरएसएस नेता की हत्या से भी मामला जुड़ा होना बताया जा रहा है। वहीं पूर्व में एटीएस ने किठौर के राधना में डेरा डाला था।

वहीं इससे पहले यूपी एटीएस ने खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले जावेद को हापुड़ से गिरफ्तार किया था। जावेद मूल रूप से मेरठ की मवाना तहसील के राधना इनायतपुर गांव का रहने वाला है।   यूपी एटीएस के प्रवक्ता ने बताया था कि जावेद ने अगस्त 2016 में पंजाब के आरएसएस उप प्रमुख ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या में शामिल धरमिंदर सिंह उर्फ गुगनी को हथियार मुहैया कराए थे। धरमिंदर प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का सक्रिय सदस्य रहा है।

जावेद के साथी आशीष को फरवरी महीने में उतराखंड से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। आशीष के ही बयान के आधार पर जावेद को गिरफ्तार किया गया। जावेद पचास से अधिक हथियार सप्लाई कर चुका था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...