UP Elections 2022: मतगणना से पहले दलों को पढ़ाया आयोग का पाठ, हर स्थिति से निपटने को मेरठ पुलिस तैयार

विधानसभा चुनावUP Elections 2022: मतगणना से पहले दलों को पढ़ाया आयोग का पाठ,...

Date:


UP Elections 2022: मतगणना से पहले दलों को पढ़ाया आयोग का पाठ, हर स्थिति से निपटने को मेरठ पुलिस तैयार

मेरठ। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 (UP election 2022) की मतगणना 10 मार्च गुरुवार को सुबह से शुरू होगी। लेकिन मतगणना शुरू होने से पहले बुधवार को मेरठ पुलिस और प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव मतगणना की सवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ विशेष प्र​शिक्षण पुलिस बलों को दिया गया। इस दौरान एसपी ग्रामीण, सभी एएसपी,सीओ और मेरठ मे तैनात विशेष क्यूआरअी के जवान मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ विशेष अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान कहीं माहौल खराब होने पर किस प्रकार से शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखनी है इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

UP Elections 2022: मतगणना से पहले दलों को पढ़ाया आयोग का पाठ, हर स्थिति से निपटने को मेरठ पुलिस तैयार

Read also- Exit Poll 2022: जानिए आखिर क्या होता है एग्जिट पोल, जो दलों के बारे में करती हैं अनुमानित भविष्यवाणी

इसके बाद आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना सम्बन्धी एक बैठक सभी राजनैतिक दलो के प्रत्याशियों एवं उनके एजेटों के साथ जिलाधिकारी और एसएसपी ने की। इस बैठक में मतगणना स्थलों पर प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था एवं चुनाव आयोग (election commission) द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो से सभी दलों के प्रतिनिधियों को भली भांति अवगत कराया गया। इसी के साथ सभी राजनैतिक दलो के प्रत्याशियों व एजेटो को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशो का अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया। यह भी बताया गया कि अगर किसी ने निर्वाचन आयेाग के नियमों का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related