Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Petrol Price Today: आज भी पेट्रोल डीजल के दामों में मेरठ सहित देशवासियों को राहत,कंपनियों ने नहीं बढ़ाए दाम

मेरठ। आज सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में मेरठ सहित देशवासियों को राहत मिली है। आज भी तेल ​कंपनियों ने पेट्रो पदार्थों के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। यानी आज मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.40 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह से देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों का हाल है। यानी देश के प्रमुख महानगरों में भी तकल की कीमतों में किसी प्रकार का कोई इजाफा नहीं हुआ है। जबकि क्रूड आयल के दामों में अब लगातार वृद्धि हो रही है। कच्चे तेल में हो रही वृद्धि का असर देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ रहा है।

Read also: UP Power Crisis: मानसून में प्रदेश के बिजलीघरों में पैदा हो सकता है बिजली का संकट,कोयले की कमी बरकरार

गत शनिवार को केंद्रीय वित्तमंत्री  ने पेट्रो उत्‍पादों के दाम में कटौती कर लोगों को बड़ी राहत प्रदान की थी। मेरठ में रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में स्‍थिरता बनी रही थी। केंद्रीय वित्तमंत्री ने कीमतों में कटौती करके पेट्रोल की कीमत में 9.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल के मूल्य में 7.25 रुपये प्रति लीटर कर दिया था। आज सोमवार को सप्ताह के पहले दिन मेरठ में पेट्रोल का दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.40 रुपये प्रति लीटर हैं। पेट्रोल डीजल के दाम कम होने का असर लोगों की जेब से लेकर रसोई तक पड़ा है। पेट्रोल डीजल के दाम कम होने से आम लोगों को राहत मिली है।

Exit mobile version