मेरठ। मेरठ सहित देश के अन्य महानगरों में आज शनिवार को भी पेट्रोल डीजल के दामों में स्थिरता बनी हुई है। यानी आज भी देश की तेल कंपनियों ने दाम में किसी प्रकार का इजाफा नहीं किया है। देश भर के पेट्रोल पंपो पर आज लगातार 15 वें पेट्रोल डीजल के दामों में स्थिरता है। बीती 21 मई को पेट्रोल डीजल की कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा बड़ी कटौती की थी। लेकिन दाम इससे और नीचे जाएंगे ऐसे आसार अभी हालांकि नजर नहीं आ रहे हैं। बात मेरठ में पेट्रोल डीजल के दामों की करें तो आज मेरठ में लगातार 15 वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। देश के आम लोगों को केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में कमी करके बड़ी राहत प्रदान की है। मेरठवासियों के लिए जून का महीना शुरूआत से ही राहत भरा रहा है। सरकार ने बीती 21 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत में 9.50 रुपये और डीजल के दाम 7.25 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे।
Read also: Heat Wave Update: जून में गर्मी के भीषण प्रकोप को हो जाइए तैयार,तापमान 41 के पार
आज शनिवार को मेरठ में पेट्रोल के दाम की बात करें तो आज ये 96.31 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत 89.40 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी आने से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं इसका असर आम चीजों पर भी पड़ा है। जिसके चलते लोगों को राहत मिल रही है। बता दें कि मेरठवासियों के वाहन औसतन 3.15 करोड़ रुपये का पेट्रोल और 3.60 करोड़ रुपये के डीजल की खपत प्रतिदिन करते हैं।
