Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Petrol diesel rate: मेरठ सहित देश में ऐसा है पेट्रोल डीजल का हाल,एक क्लिक पर जाने अपने शहर का भाव

मेरठ। Meerut Petrol diesel rate – आज सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने मेरठ सहित पूरे देशवासियों को राहत देने का काम किया। आज मेरठ और देश के अन्य हिस्सों में तेल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। यानी आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को भी किसी प्रकार का कोई इजाफा नहीं हुआ था।

Read Also : MLC Elections से पहले अखिलेश को झटका,मुलायम के साथी इस दिग्गज ने छोड़ी 33 साल बाद छोड़ी पार्टी

आज मेरठ में पेट्रोल की कीमत 105.04 रुपये प्रति लीटर तय की गई। जबकि डीजल के दाम कल के भाव  96.61 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं। यानी पिछले दो दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इससे आम लोगों ने कुछ राहत की सास ली है। पिछले 16 दिनों में तेल कंपनियों ने 14 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के बाद से ही लोगों को आशंका थी कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी करेगी। हुआ भी ऐसा ही 22 मार्च से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए तो फिर बढ़ते ही गए।

Exit mobile version