Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Petrol Diesel Price Today: लगातार 14 वें दिन बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव,डीजल मेरठ में 95 रुपये प्रति लीटर


Meerut Petrol Diesel Price Today: लगातार 14 वें दिन बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव,डीजल मेरठ में 95 रुपये प्रति लीटर

मेरठ। आज सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को मेरठ सहित देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी से लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। मेरठ में आज लगातार 14 वें दिन पेट्रोल के दाम 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.00 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। सोमवार को पेट्रोल के दामों में 40 पैसे और डीजल की कीमत में भी 40 पैसे की वृद्धि हुई है। बता दें कि इससे पहले भी रविवार को मेरठ में पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।

Read also: Price Hike: पेट्रोल डीजल के दाम का असर आलू पर, 25 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंचे दाम

रविवार को मेरठ में पेट्रोल के दाम 103.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.60 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं शनिवार को मेरठ में पेट्रोल के दाम 102.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.80 रुपये प्रति लीटर थे। पेट्रोल और डीजल के दामों में 0.80 पैसे की तेजी आई थी। बता दें कि 14 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमत 8.40 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है। पेट्रोल और डीजल के बढते दामों का असर लोगों के आम जीवन पर भी पड़ना शुरू हो चुका है।

Exit mobile version