मेरठ: उखड़ती साँसों के बीच ऑक्सीजन के इंतज़ार में मरीज़

मेरठ रीजनमेरठ: उखड़ती साँसों के बीच ऑक्सीजन के इंतज़ार में मरीज़

Date:


मेरठ: उखड़ती साँसों के बीच ऑक्सीजन के इंतज़ार में मरीज़

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में मरीज़ों की बेबसी देखी नहीं जा रही है, शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की इतनी कमी है कि लोग सिलेंडरों को लूटने पर आमादा हैं. हालात बेकाबू हैं, मरीज़ों के परिजनों की विनतियाँ, डॉक्टरों, अधिकारियों के पैरों पर गिरकर रोना, गिड़गिड़ाना सब बेकार साबित हो रहा है.

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की लाचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों के तीमारदार डॉक्टरों के पैर छूते नजर आए. उम्र दराज लोग एक ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए डॉक्टरों के हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं और साथ में डॉक्टरों की बेबसी भी नज़र आ रही है.

दरअसल मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार देर शाम ऑक्सीजन लेवल कम हो गया, जिसके बाद कोविड मरीजों की सांसें उखड़ने लगी. इस दौरान अस्पताल में दिल दहलाने वाला मंज़र दिखा. आनन-फानन में ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया, लेकिन जब ऑक्सीजन सिलेंडर मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां लूट मच गयी, लोग सिलेंडर लेकर इधर-उधर भागने लगे.

इसके साथ ही मेडिकल में मरीज़ों के लिए बेड की भी भारी कमी है, लोग यहाँ वहां अपने मरीज़ को लिए बैठे हैं. सभी के चेहरे पर दहशत झलक रही है, हर मरीज़ इस डर के साये में साँसें ले रहा है कि कब ऑक्सीजन की कमी से उसकी साँसें उखड़ जाएँ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related